{"_id":"5b69dccd4f1c1b764d8b7087","slug":"61533664461-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीज पर गोल्डन कॉइन कपड़े की पोशाक पहनेंगे केशवदेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीज पर गोल्डन कॉइन कपड़े की पोशाक पहनेंगे केशवदेव
Updated Tue, 07 Aug 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
demo
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। हरियाली तीज पर इस बार जन्मस्थान परिसर में ठाकुर केशवदेव गोल्डन कॉइन कपड़े की पोशाक धारण कर भक्तों को रिझाएंगें। जरी, गोटा, फूल, पत्ती आदि से पोशाक को तैयार करने में कारीगर एक हफ्ते से जुटे हुए हैं।
श्रीकृष्ण जन्मस्थान में 13 जुलाई को मनाई जाने वाली हरियाली तीज पर ठाकुर केशव देव हरे रंग के पोशाक व हीरे-मोती के आभूषणों से सज-धज कर भक्तों को दर्शन देंगे। पोशाक के डिजाइनर अनिल भाई ने बताया कि पोशाक पर जरी की कढ़ाई के अलावा फूल-पत्ती व गोटे की कारीगरी इसकी शोभा को बढ़ाएगी।
अर्चना अग्रवाल की देखरेख में कटिंग व सिलाई आदि का कार्य पिछले एक हफ्ते से कारीगर बंटी द्वारा किया जा रहा है। बताया कि इस मौके पर मंदिर को पूरी तरह हरियाली नुमा माहौल प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
12 से जन्मस्थान में शुरू होंगी घटाएं, 20 को सजेगी काली घटा
मथुरा। जन्मस्थान स्थित केशवदेव मंदिर में घटाओं की शुरुआत 12 अगस्त को केसरी घटा से होगी। इसके बाद 13 अगस्त को हरी घटा, 15 अगस्त को बैंगनी घटा, 18 अगस्त को लाल घटा व 20 अगस्त को काली घटा का आयोजन होगा। इसमें साउंड सिस्टम के माध्यम से काली घटा का माहौल, वट वृक्ष से निकलती आवाजें, मोर-कोयल आदि की ध्वनि भक्तों को लुभाएगी। 22 अगस्त को गुलाबी घटा व 25 अगस्त को सफेद घटा सजाई जाएगी।