फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   जाम से मुक्ति दिलाने को यमुना किनारे सड़क बनाएगी सरकार

जाम से मुक्ति दिलाने को यमुना किनारे सड़क बनाएगी सरकार

Mon, 06 Aug 2018 08:38 PM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 08:38 PM IST
विज्ञापन
जाम से मुक्ति दिलाने को यमुना किनारे सड़क बनाएगी सरकार
मीटिंग से बाहर आते ऊर्जा मंत्री - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
वृंदावन (मथुरा)। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक सोमवार को पानीघाट स्थित निकुंज वन आश्रम में हुई। इसमें ब्रज के विकास का खाका प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदेश के ऊर्जामंत्री के सानिध्य में खींचा। साथ ही वृंदावन में जाम की समस्या से निदान के लिए यमुना किनारे सड़क बनाकर इसे एक्सप्रेसवे और एनएच-2 से जोड़ने की योजना पर भी मंथन किया।
विज्ञापन


प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने पत्रकारों से वार्ता में बताया कि योगी सरकार ब्रज के विकास के प्रति दृढ़ संकल्पित है। इसी क्रम में ब्रज में 200 करोड़ की धनराशि से होने वाले विकास कार्यों को लेकर रणनीति बनाई जा रही है। जल्द ही यह रणनीति धरातल पर साकार होती नजर आएगी। उन्होंने कहा कि हमारे ब्रज में मंदिरों के दर्शन के लिए प्रतिवर्ष 10 करोड़ से अधिक श्रद्धालु व पर्यटक आते हैं। उनकी सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए ब्रज में पेयजल, सफाई, प्रकाश, सड़क जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए योगी सरकार कार्य कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वृंदावन में आए दिन लगने वाले जाम से निदान के लिए यमुना के किनारे-किनारे एक सहायक सड़क बनाने को लेकर योजना बना रहे हैं। इस सड़क को यमुना एक्सप्रेसवे और एनएच-2 से जोड़ा जाएगा। ताकि इन दोनों प्रमुख मार्गों से वृंदावन में आने वाले श्रद्धालु आसानी से वृंदावन में मंदिरों के दर्शन को अपने अगले पड़ाव की ओर जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरएसएस के सह कार्यवाह कृष्णगोपाल, ब्रजतीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, सीईओ नागेंद्र प्रताप, संत विजय कौशल महाराज सहित विद्युत विभाग के आलाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed