फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   हुंडावाला बाग तालाब में डूबे युवक की दिनभर हुई तलाश

हुंडावाला बाग तालाब में डूबे युवक की दिनभर हुई तलाश

Tue, 31 Jul 2018 11:51 PM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
हुंडावाला बाग तालाब में डूबे युवक की दिनभर हुई  तलाश
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण के हुंडावाला बाग स्थित तालाब में युवक के डूबने की जानकारी साथी द्वारा देने के बाद मंगलवार सुबह से सांय तक जेसीबी मशीनें उसकी तलाश करतीं रहीं। लेकिन पता नहीं चला। सूचना पर नगर मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। बताते हैं कि युवक नशे की हालात में तालाब की ओर अपने साथी के साथ गया था।
विज्ञापन


थाना रसूलपुर क्षेत्र के गली नंबर आठ शहीद चौक के पास के निवासी राजवीर उर्फ पप्पू उर्फ डीके (36) पुत्र नाथूराम सोमवार शाम छह बजे जिला अलीगढ़ थाना गांधीपार्क क्षेत्र की बाबा कालोनी राम सिंह की पुलिया निवासी राहुल के साथ घर से गया था। क्षेत्रीय लोगों की मानें तो यहां पर चार युवकों ने शराब पी। नशे में धुत्त होने पर थाना दक्षिण के हुंडावाला क्षेत्र में स्थित तालाब की ओर चले गए। राहुल का कहना है नशे की हालत में होने से राजवीर उर्फ डीके तालाब में डूब गया। किसी तरह से वो बाहर निकल आया।
विज्ञापन


सोमवार रात सवा नौ बजे उसने राजवीर के बड़े भाई सुभाष को नाले में गिरने की सूचना दी तो तलाश शुरू हुई। नहीं मिलने पर राहुल को अस्पताल ले गए। सुबह राहुल ने हुंडावाला बाग तलाब में गिरने की बात कही। इसके बाद उसकी खोज जेसीबी से हुंडावाला बाग तालाब में कराई गई। सूचना पर नगर मजिस्ट्रेट प्रियंका सिंह, सीओ सिटी डा.अरुण कुमार सिंह मौके पर पहुुंचे। बसपा जिलाध्यक्ष चौधरी सालिग सिंह, महानगर अध्यक्ष शफात खान राजू, टीटू प्रधान पहुंचे और पीड़ित परिवार से बात की। एसओ दक्षिण प्रहलाद सिंह ने कहा शाम पांच बजे तक युवक नहीं मिला था। नगर विधायक मनीष असीजा भी पहुंचे और पोकलेन मशीन मंगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed