{"_id":"5b5dd3364f1c1b46748b7aea","slug":"61532875574-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएसएस महानगर पर्यावरण प्रमुख की हत्या में शामिल आरोपी अश्वनी वर्मा गिरफ्तार,जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएसएस महानगर पर्यावरण प्रमुख की हत्या में शामिल आरोपी अश्वनी वर्मा गिरफ्तार,जेल भेजा
Updated Sun, 29 Jul 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएसएस महानगर पर्यावरण प्रमुख की हत्या का आरोपी अश्वनी वर्मा गिरफ्तार
थाना उत्तर पुलिस व क्राइमव्रांच की टीम को ककरऊ कोठी के समीप मिली सफलता
अश्वनी वर्मा ने सुपारी देकर हत्या पवन द्वारा कराए जाने की बात पुलिस से कबूली
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजाबाद। आरएसएस के महानगर पर्यावरण प्रमुख संदीप शर्मा की हत्या की सुपारी लेने वाले अश्वनी वर्मा को थाना उत्तर प्रभारी अनिल कुमार एवं क्राइमव्रांच प्रभारी कुलदीप सिंह ने टीम के साथ ककरऊ कोठी के समीप घेराबंदी कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों को शीघ्र टीम गिरफ्तार करके जेल भेजेगी।
थाना उत्तर के दयालनगर निवासी आरएसएस के महानगर पर्यावरण प्रमुख संदीप शर्मा(25)पुत्र स्व.हरिश्चंद्र शर्मा की तीन जुलाई को गोली मारकर हत्या कर दी थी। थाना पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता पवन उपाध्याय को अगले दिन पकड़ कर जेल भेजा था। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रहीं थी। एसएसपी सचिंद्र पटेल के निर्देश पर एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह व सीओ सिटी डा. अरुण कुमार के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तर अनिल कुमार व क्राइमव्रांच प्रभारी कुलदीप सिंह, एसआई नितिन त्यागी के साथ पुलिस फोर्स सक्रिय था। इसी दौरान ये सूचना मिली कि सुपारी लेने वाला अश्वनी वर्मा ककरऊ कोठी के समीप कहीं भागने की फिराक में है। पुलिस टीम ने घेराबंदी करके अश्वनी वर्मा को दबोच लिया।सीओ सिटी डा.अरुण कुमार सिंह ने बताया उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा है। सीओ सिटी ने बताया कि पवन उपाध्याय,अश्वनी वर्मा अच्छे दोस्त थे। मेडीकल स्टोर पर बैठने के दौरान ही संदीप शर्मा से पहचान हो गई थी।अश्वनी ने बताया 2017 में दुकान में आग लगने के कारण 1.20 लाख रुपया पवन उपाध्याय से उधार लिए थे। 50 हजार चेक के माध्यम से वापस दे दिए थे। 70 हजार रुपया में पवन ने संदीप को मरवाने के लिए किसी के बात करने को कहा था। सत्ताइस उर्फ रामप्रकाश मेरे बड़े भाई के साथ पढ़ा है। इसके कारण पवन से भेंट हो गई थी। एक जुलाई को पवन व अश्वनी के मध्य बातचीत होने की पुष्टि काल डिटेल से हुई है।अश्वनी ने कहा कि इसी कारण मैने संदीप की हत्या पवन उपाध्याय के द्वारा कराए जाने की बात तैनगुरिया मशीनरी स्टोर पर कही थी। पुलिस ने उसे जेल भेजा है।