फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   निजामपुर प्रकरण: एसपी बोले शीतल पूरे गांव की बेटी

निजामपुर प्रकरण: एसपी बोले शीतल पूरे गांव की बेटी

Sat, 21 Jul 2018 11:09 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
निजामपुर प्रकरण: एसपी बोले शीतल पूरे गांव की बेटी
निजामपुर प्रकरण: एसपी बोले शीतल पूरे गांव की बेटी - फोटो : अमर उजाला
कासगंज।
विज्ञापन

निजामपुर गांव की प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है। अलग-अलग जातियों के लोगों के बीच सामंजस्य स्थापित करने में जुटा है। इसी कवायद के चलते जिलाधिकारी आरपी सिंह पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने गांव में सभी जातियों के लोगों के साथ बैठक करके गांव में भाईचारे की अपील की।
जिलाधिकारी आरपी सिंह ने कहा कि गांव के लोग गिले शिकवे भुलाकर मिलजुलकर भाईचारे के साथ रहे। डीएम ने कहा कि शीतल की शादी के दिन सभी ग्रामीणों ने जो सद्भाव बनाकर रखा, इसी सद्भाव की गांव को जरूरत है। इसके लिए सभी ग्रामीण बधाई के पात्र हैं। उन्होंने असामाजिक तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी की तो प्रशासन मुचलके की धनराशि की वसूली करेगा और सख्त कार्रवाई करेगा। पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने कहा कि शांति और सद्भाव सभी के लिए जरूरी है। शीतल पूरे गांव की बेटी है। सभी लोग गांव की सद्भाव की परंपरा को समझे और अपना सहयोग बनाकर रखे। इस दौरान एएसपी पवित्र मोहन त्रिपाठी, एसडीएम सुनील कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी गवेंद्र सिंह, तहसीलदार, कोतवाली निरीक्षक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

गांव की समस्याओं का होगा निदान
कासगंज। डीएम एसपी के गांव के निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने गांव में कुछ स्थानों पर नाली खड़ंजा न होने की शिकायत की। ग्रामीणों के कहने पर डीएम व एसपी ने गांव में मौके पर जाकर समस्याओं को परखा। जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान कुंती देवी को विकास संबंधित प्रस्ताव तैयार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेंशन संबंधी कोई मामला लंबित हैं तो आनलाइन आवेदन करा दिया जाए। जिलाधिकारी ने मनरेगा योजना से भी कच्चे कार्य कराने के निर्देश दिए। सत्यपाल, सत्येंद्र, रामकुमार, सत्यवीर, सचिन, पप्पन, योगेंद्र, लालाराम, रुकमपाल सिंह, बीटू, इजराइल, अशोक कुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed