फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   कादरगंज इलाके में और तेजी से हो सकता है कटान

कादरगंज इलाके में और तेजी से हो सकता है कटान

Fri, 20 Jul 2018 11:01 PM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
कादरगंज इलाके में और तेजी से हो सकता है कटान
ganga
कासगंज।
विज्ञापन

गंगा नदी में शुक्रवार को भी जलस्तर में इजाफा हो गया। गंगा का जलस्तर गुरुवार के मुकाबले सात सेंटीमीटर बढ़ गया। हालांकि शनिवार से गंगा के जलस्तर में कमी आने की संभावना है। कम होते जलस्तर में कटान की धार तेज होने के आसार हैं। ऐसी स्थिति को देखते हुए सिंचाई विभाग ने स्टड बनाने का काम तेज कर दिया है।
गुरुवार को गंगा में 63461 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज था। कछला ब्रिज पर गंगा का जलस्तर 162.50 मीटर पर था। नरौरा से पानी का डिस्चार्ज 67785 क्यूसेक था और कछला पर गंगा का जलस्तर 163.10 मीटर पर था। इस तरह 60 सेंटीमीटर का इजाफा हो गया। गंगा घाटों पर बढ़े हुए जलस्तर के कारण श्रद्धालु सावधानी से स्नान करते नजर आए। घाट पर दुकानदार एवं मौजूद रहने वाले गोताखोर लोगों को बढ़े हुए पानी के संबंध में हिदायत दे रहे थे।
विज्ञापन

गंगा के जलस्तर में उतार चढ़ाव को देखते हुए सिंचाई विभाग ने कादरगंज क्षेत्र में स्टड बनाने के कार्य में तेजी शुरु कर दी है। क्यों कि गंगा का जलस्तर शनिवार से कम होने की उम्मीद है। बताया जाता है कि गंगा का जलस्तर कम होने की स्थिति में गंगा तेजी से कटान करने लगती है। ऐसी आशंका को देखते हुए कटान प्रभावित इलाके में पूरे दिन कटानरोधी कार्य होते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि नरौरा से पानी का डिस्चार्ज कम हुआ है, जिससे शनिवार को पानी कम होगा। कटान रोधी कार्य सिंचाई विभाग तेजी से कर रहा है। परक्यूपाइन स्टड कटान रोकने के लिए लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed