फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सड़कों पर गंदगी, चोक मिले नाले- नालियां

सड़कों पर गंदगी, चोक मिले नाले- नालियां

Fri, 13 Jul 2018 10:49 PM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
सड़कों पर गंदगी, चोक मिले नाले- नालियां
फिरोजाबाद। सिटी मजिस्ट्रेट प्रियंका सिंह शुक्रवार सुबह शहर की सफाई व्यवस्था देखने निकलीं तो सड़कों पर जगह-जगह गंदगी के ढेर मिले। नाले नालियां चोक होने के साथ बदबू फैल रही थी।
विज्ञापन


नगर निगम सीमा में सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं होने के संबंध में जिला प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही हैं। डीएम नेहा शर्मा ने एक सप्ताह तक सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने के निर्देश सिटी मजिस्ट्रेट को दिए गए हैं। डीएम के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट प्रियंका सिंह शुक्रवार सुबह शहर में निकलीं। सबसे पहले वे तिलक नगर क्षेत्र में पहुंची। वार्ड में सफाई कर्मचारी कार्य करते मिले। सेनेटरी इंस्पेक्टर और सुपरवाइजर मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान लोगों ने जलनिकासी की व्यवस्था ठीक नहीं होने से जलभराव की समस्या बताई।
विज्ञापन


इसके बाद वे सैलई वार्ड का निरीक्षण करने पहुंची। यहां सफाई व्यवस्था बेहद खराब मिली। सड़कों पर जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे थे। नाले-नालियां चोक मिलीं। सिटी मजिस्ट्रेट ने नाराजगी जताते हुए तत्काल कर्मचारी लगाकर सफाई कराने के निर्देश दिए। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि निरीक्षण के दौरान तिलक नगर में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने जलभराव की समस्या दिखी। सैलई में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं थी। डीएम को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed