{"_id":"5b47931f4f1c1ba1288b62d0","slug":"61531417375-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडमिशन के लिए मम्मी-पापा के साथ आना होगा कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडमिशन के लिए मम्मी-पापा के साथ आना होगा कॉलेज
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। इंटर की परीक्षा पास करने के बाद स्नातक कक्षाओं में एडमिशन के लिए कॉलेज आने वाले छात्र-छात्राओं को पहली बार मम्मी-पापा को साथ लाना होगा। किसी कारण से दोनों आने में असमर्थ रहते हैं तो किसी एक की अनिवार्यता रहेगी। यह आदेश बीएसए डिग्री कॉलेज में जारी कट ऑफ लिस्ट के साथ छात्र-छात्राओं के लिए जारी कर दिया गया है।
अब तक जनपद के अधिकांश डिग्री कॉलेजों ने एडमिशन के लिए कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी हैं। 16 जुलाई से काउंसलिंग का दौर भी शुरू हो रहा है। खासकर बीएसए और केआर डिग्री कॉलेज ने काउंसलिंग के लिए छात्र-छात्राओं को दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
इसके मुताबिक बीएसए कॉलेज में एडमिशन काउंसलिंग के लिए पहुंचने वाले छात्र-छात्राओं को मम्मी-पापा के साथ आना होगा। दोनों में से किसी एक की उपस्थिति नहीं होने पर एडमिशन नहीं हो पाएगा। इसके अलावा आधार कार्ड की भी अनिवार्यता की गई है।
विज्ञापन
साथ ही सभी शैक्षिक प्रमाण पत्र, आरक्षण वर्ग के लिए जाति प्रमाण पत्र, अतिरिक्त अंक से संबंधित प्रमाण पत्र, चरित्र व टीसी साथ लानी होगी। वेब रजिस्ट्रेशन और शैक्षिक प्रमाण पत्रों की फोटो प्रति भी मांगी गई है। बीएसए डिग्री कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुमन कुमार अग्रवाल ने बताया कि काउंसलिंग 16 जुलाई से शुरू हो रही है। छात्रों के अभिभावकों को कॉलेज के नियम कायदों से अवगत कराने के लिए उन्हें बुलाया जा रहा है।