फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   शिक्षक और शिक्षिका से लूटपाट

शिक्षक और शिक्षिका से लूटपाट

Tue, 03 Jul 2018 11:04 PM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक और शिक्षिका से लूटपाट
औंछा(मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे की दम पर शिक्षक और शिक्षिका को लूट लिया। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन



घिरोर थाना क्षेत्र के गांव बलपुरा निवासी सनेश चंद्र पुत्र सुरेश चंद्र औंछा के गांव कोठिया स्थित प्राथमिक विद्यालय पर सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन



मंगलवार सुबह आठ बजे वह अपनी बाइक से विद्यालय आ रहे थे। तभी उनके ही विद्यालय पर तैनात शिक्षिका रंजना पत्नी प्रेमपाल निवासी शिकोहाबाद रास्ते में मिल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन



अध्यापक सनेश चंद्र ने उन्हें बाइक पर बैठा लिया। जैसे ही उनकी बाइक औंछा क्षेत्र के जसराना रोड स्थित पाड़म तिराहे पर पहुंची तभी जसराना की तरफ से सफेद अपाचे सवार तीन बदमाशों ने तमंचे की दम पर दोनों को रोक लिया।


बदमाशों ने सनेश चंद्र से 1200 रुपये तथा रंजना से पर्स में रखे 5000 रुपये और दो अंगूठी लूट ली। लुटेरे बाइक की चाबी भी साथ ले गए। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे जसराना की तरफ भाग गए।



शिक्षक और शिक्षका के साथ हुई लूट की वारदात में थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। मामले में शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष महेश चंद्र आर्य ने बताया कि औंछा पुलिस ने लूट के मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।


पीड़ित को थाने से टरका दिया है। अगर जल्द रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरों को
गिरफ्तार नहीं किया गया तो शिक्षक लामबंद होकर ब्लॉक पर धरना प्रदर्शन
करेंगे। वहीं थानाध्यक्ष का कहना है कि लूट के मामले में तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed