{"_id":"5af84dda4f1c1be4408b4f3c","slug":"61526222298-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से टूटी लाइन, बिजलीघर बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से टूटी लाइन, बिजलीघर बंद
Updated Sun, 13 May 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे पर देर रात ट्रक की टक्कर से 33 केवी लाइन के दो पोल टूट गए। पोल टूट जाने से जयगुरुदेव बिजलीघर 10 घंटे के लिए बंद हो गया।
हाईवे स्थित भरतपुर तिराहे के निकट से जयगुरुदेव बिजली घर के लिए 33 केवी की हाईटेंशन लाइन जा रही है।
शनिवार रात्रि 12 बजे ट्रक ने टक्कर मारकर 33 केवी हाईटेंशन लाइन के दो पोल तोड़ दिए। इससे जयगरुदेव बिजली घर बंद हो गया। पोल टूट जाने से जयगुरुदेव बिजलीघर से जुड़े महोली रोड, इंडस्ट्रियल एरिया, गोपाल नगर, शांति नगर आदि इलाके के सात फीडर बंद हो गए।
रात्रि में ही बिजली इंजीनियर व एसडीओ जयगुरुदेव पहुंच गए और सुबह 10 बजे नए पोल लगाकर बिजली चालू कराई। इसके चलते 10 घंटे तक बिजली बंद रही। इससे रात्रि को लोग भीषण गर्मी के चलते सो नहीं सके, वहीं सुबह 10 बजे तक सबमर्सिबल आदि नहीं चल सके। इससे लोग पानी के लिए लोग खासे परेशान रहे।