{"_id":"5addeedf4f1c1b05418b6097","slug":"61524494047-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआरपी ने खंगाले सीटी फुटेज, चेक किया पार्सल का रिकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआरपी ने खंगाले सीटी फुटेज, चेक किया पार्सल का रिकार्ड
Updated Mon, 23 Apr 2018 08:13 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। तीन दिन पूर्व पंजाब के संगरूर में दादर-अमृतसर एक्सप्रेस के कोच में ट्राली बैग में मिली महिला व छह माह के बच्चे के शव की शिनाख्त को लेकर संगरूर जीआरपी के जवान मथुरा जंक्शन पहुंचे। जवानों ने मथुरा जंक्शन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और पार्सल का रिकार्ड चेक किया।
21 अप्रैल को दोपहर तीन बजे संगरूर पहुंची दादर-अमृतसर एक्सप्रेस के एस-4 कोच में एक बड़ा ट्राली बैग मिला था। बैग में 26 वर्षीय महिला व छह माह के बच्चे की हत्याकर शव रखे हुए थे। इसे लेकर जीआरपी संगरूर के एएसआई रवि दत्त व जेपी ढिल्लन के नेतृत्व में 15 जवान सोमवार को मथुरा जंक्शन पहुंचे।
जीआरपी संगरूर के जवानों ने मथुरा जंक्शन से दादर अमृतसर के गुजरने का समय पता किया तो वह गाड़ी 20 अप्रैल की रात्रि 2:52 बजे मथुरा जंक्शन पहुंची और 2:56 पर मथुरा जंक्शन से गुजरी। इस पर संगरूर जीआरपी ने स्टेशन के सभी सीसी फुटेज खंगाले लेकिन उस तरह का ट्राली बैग ट्रेन में रखते हुए या ले जाते हुए कोई दिखाई नहीं दिया।
विज्ञापन
इसके बाद जवानों ने पार्सल कार्यालय में पूछताछ की और आसपास जानकारी जुटाई, लेकिन ट्राली बैग के बारे में कोई जानकारी नहीं हो सकी। इसके बाद जीआरपी संगरूर आगरा रवाना हो गई। जीआरपी प्रभारी गौरव सक्सेना ने बताया कि ट्राली बैग से संबंधित मथुरा में कुछ भी नहीं मिला है।