{"_id":"5addeeda4f1c1b9f098b61e8","slug":"61524494042-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कान्हा के भरोसे जन्मस्थान की सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कान्हा के भरोसे जन्मस्थान की सुरक्षा व्यवस्था
Updated Mon, 23 Apr 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
कृष्णा
- फोटो : डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। अति संवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा कान्हा के भरोसे है। सुरक्षा में लगे काफी उपकरण कंडम हो चुके हैं। यह खुलासा सोमवार को एडीजी सुरक्षा विजय कुमार के श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा परखने पर हो सका।
फोर्स की कमी स्वीकारते हुए जल्द भरपाई का दावा किया, तो कंडम हो चुके उपकरणों को जल्द बदलवाने की बात एडीजी सुरक्षा ने कही। डेढ़ घंटे में निरीक्षण और मीटिंग का कोरम पूरा कर लिया गया।
सोमवार को सुबह 11 बजे एडीजी सुरक्षा विजय कुमार अति संवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा परखने पहुंचे। श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा परखते हुए कई स्थानों पर सुरक्षा उपकरणों में कमियां मिलीं। कहीं सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे थे तो कहीं डीएफएमडी धोखा देते दिख रहे थे।
विज्ञापन
ईदगाह के आसपास गंदगी देख भड़के एडीजी सुरक्षा ने सफाई दुरुस्त कराने को अधीनस्थों को कहा। आधे घंटे में सुरक्षा को परखने के बाद एक घंटे तक जन्मस्थान के कंट्रोल रूम में मंथन किया गया। पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कंडम उपकरणों को जल्द बदलवाने की बात कही।
उन्होंने फोर्स की कमी को स्वीकारते हुए जल्द भरपाई की बात कही। निरीक्षण में एडीजी आगरा अजय आनंद, एसएसपी प्रभाकर चौधरी, एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह के अलावा सीआरपीएफ, पीएसी, आईबी आदि विभागों के अफसर मौजूद रहे।
त्रिस्तरीय सुरक्षा के अलावा सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी
मथुरा। त्रिस्तरीय सुरक्षा है अति संवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान की। रेड, यलो और ग्रीन जोन की सुरक्षा का जिम्मा सीआरपीएफ, पीएसी और पुलिस का है। तीनों जोनों में सुरक्षा के जवान सजग और सतर्क रहकर अपनी जिम्मेदारी को निभाते हैं। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे से भी सुरक्षा के हर प्वाइंट पर निगाहें रखी जाती है।
गोविंदनगर गेट के बायीं तरफ खाली जमीन होगी मुक्त
मथुरा। 24 जनवरी को मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर आए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान ने गोविंदनगर गेट की बायीं तरफ खाली पड़ी जमीन सुरक्षा से मुक्त कराने की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया था कि जल्द मुक्त कराएंगे। दो महीने बीतने के बाद भी श्रद्धालुओं के लिए जमीन मुक्त नहीं हो सकी है। सोमवार को संस्थान सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने एडीजी सुरक्षा विजय कुमार से मुलाकात करते हुए श्रद्धालुओं के लिए गोविंदगनर गेट के बायीं तरफ खाली पड़ी जमीन को मुक्त कराने की बात कही। एडीजी सुरक्षा ने आश्वस्त किया कि मंथन करने के बाद तत्काल मुक्त कराया जाएगा।