फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   आंधी-तूफान ने से तबाही ही तबाही

आंधी-तूफान ने से तबाही ही तबाही

Thu, 12 Apr 2018 11:57 PM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
आंधी-तूफान ने से तबाही ही तबाही
फिरोजाबाद/टूंडला। बुधवार शाम को आए आंधी-तूफान ने जिले में भारी तबाही मचाई। अलग-अलग स्थानों पर दीवारें गिरने से फिरोजाबाद में पांच और टूंडला में एक की मौत हो गई। बीस से ज्यादा लोग घायल हो गए। सैकड़ों पेड़ धराशायी हो गए। मुख्य रास्ता अवरुद्ध हो गया। बिजली के सैकड़ों खंभे टूटने से ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। फसलें खेतों में बिखर गई। भूसा उड़ गया। किसान फसलों को संभालने में जुटा दिखाई दिया।
विज्ञापन


ग्राम वासुदेवपुर में रघुवीर (70) घर के बाहर झोपड़ी में सो रहे थे। तेज हवा के साथ उनकी झोपड़ी गिर गई। मिट्टी की ढाय उनके ऊपर गिरने से मौत हो गई। नगला आशा में मुन्नालाल निषाद के पुत्र सुनील (11) की दीवार के नीचे दबकर मौत हो गई। जबकि मुन्नालाल, उनकी नारायनदेवी, बेटा अनिल कुमार भी घायल हो गए। बेटे के मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घायलों को तो उपचार को जिला अस्पताल भेजा। ग्राम घुरकुआ निवासी दयानंद (45) की दीवार के नीचे दबने से मौत हो गई। उसके चार बेटा व एक बेटी हैं। मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


गांव बलारपुर निवासी रघुराज सिंह लग्न टीका समारोह में शामिल होने गया था घर पर पत्नी सूखी देवी, बेटा सोंटी (11), रोहिन सिंह (6) व कामिनी (3) वर्ष थी। तूफान को आता देख महिला एक बेटा और एक बेटी को उठाकर दूसरे कमरे में ले गई। सोंटी को ले जाने से पूर्व दीवार ढह गई। इससे उसकी मौत हो गई। नगला भाऊ स्थित दुर्गा धर्मकांटा के समीप बरकतपुर निवासी धनपाल (65) की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात के रूप में शव को जिला अस्पताल भेज दिया। परिजनों का कहना है कि धनपाल तो पिछले 20 वर्ष से चौकीदारी की नौकरी कर रहे थे। दीवार के गिरने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना उत्तर के आनंदनगर ककरऊ में पड़ोसी की दीवार गिरने से राजाराम के मकान गाटर-पटिया नीचे गिर गई। इसमें पत्नी रेखादेवी गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि घरेलू सामान बर्बाद हो गया। ढोलपुरा रोड पर अलंकार ग्लास की चिमनी गिरने से पास चलने वाला ढाबा ध्वस्त हो गया। गनीमत रही कि ढाबा बंद था अन्यथा बड़ा हादसा होता। इसमें जलेसर रोड निवासी राजेश, ढोलपुरा के नेत्रपाल, जैननगर निवासी रमेश और महावीर घायल हो गए। थाना मक्खनपुर क्षेत्र के ग्राम अरमराजट्ट में पेड़ गिरने के कारण उसके नीचे दबने से पुष्पादेवी, सौरभ, नेमीचंद्र सोनू, चर्तुभुज सिंह घायल हो गए। एसडीएम शिकोहाबाद अंबरीश कुमार बिंद ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा है।

कश्मीरी गेट में दीवार गिरने से शहबाज (18), शाहजहां घायल हो गए। सुगरा बेगम इंटर कॉलेज की बाउंड्रीवाल गिरने के कारण आस-पास के बाशिंदों को हानि हुई। मक्खनपुर क्षेत्र में एडवांस ग्लास की चिमनी टूटने से कई श्रमिक चुटैल हो गए। नगला गोकुल स्थित आश्रम पर पांच पेड़ गिर गए, वहीं खेतों में पानी भर गया। वाजिदपुर मोड़ पर नीम का पेड़ गिरने से रास्ता बंद हो गया। रूपसपुर में पूर्व माध्यमिक स्कूल की बाउंड्री टूट गई, कई बिजली के खंभे टूट गए। इस दौरान महेंद्र की भैंसों पर पेड़ गिरने से भैंस मर गई। भंवर सिंह और त्रिलोकी, हरेंद्र कुमार की बाउंड्री ढहने से पशुओं की मौत हो गई। वासुदेवपुर निवासी राम सिंह की बाउंड्री ढह गई।

देवेंद्र सिंह के मकान पर लगी काफी पुराना नींव गिरी तो पशु दब गए। उन्हें बमुश्किल बाहर निकाला। नगला सदासुख में कई पेड़ गिर गए। बिजली तारों पर गिरने से आपूर्ति व्यवस्था ठप हो गई। कूपा निवासी लक्ष्मी, अजय कुमार झलकारी नगर में गुड्डी देवी घायल हुए। टूंडला के नगला शिवलाल में ऊषा देवी नंदनी, करिश्मा नई बस्ती घायल हो गए। ढोलपुरा में भाजपा नेता सुनील अग्रवाल की फैक्ट्री जगदीश ग्लास की चिमनी गिर पड़ी। चिमनी टिन शेड पर गिरी, इससे तूफान ने शहर से देहात तक बिजली का फ्यूज उड़ा दिया। 1000 से अधिक पोल टूट गए। दो दर्जन से अधिक ट्रांसफार्मर पोल से सड़कों और खेतों में जा गिरे। पोल व ट्रांसफार्मर टूटने से रात भर अंधेरा रहा।

गर्ग होटल के निकट छह पोल झुककर ओवरब्रिज पर टिक गई। 63 केवी का ट्रांसफार्मर पोल से नीचे सड़क पर जा गिरा। सैलई पुलिया पर पोल काफी नीचे तक झुकने के कारण काफी देर तक जाम लगा रहा। सैलई, रामगढ़, नगला बरी, कोटला चुंगी, जैन नगर, रहना, राजा का ताल में जगह-जगह पोल क्षतिग्रस्त हुए। शहर प्रथम डिवीजन में 38 तथा द्वितीय डिवीजन में 52 पोल क्षतिग्रस्त हुए।

फिरोजाबाद ग्रामीण डिवीजन में यूपीएसआईडीसी, नारखी, मटसैना, लुहारी, नगला चूरा, लालऊ, राजा का ताल, कोटला, नगला रामकुंबर, उसायनी, हजरतपुर, पचोखरा, टूंडली क्षेत्र में करीब 350 पोल क्षतिग्रस्त हो गए। करीब आधा ट्रांसफार्मर पोल से उखड़कर खेतों में जा गिरे। टूंडला डिवीजन के अंतर्गत 300 पोल क्षतिग्रस्त होने के कारण करीब 20 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। शिकोहाबाद व सिरसागंज डिवीजन में भी 200 से अधिक क्षतिग्रस्त होने की सूचना है।

अधीक्षण अभियंता केबी गुप्ता का कहना है कि एक हजार पोल, दो दर्जन से ट्रांसफार्मर, इंसुलेटर, हाइटेंशन लाइन, इंसुलेटर क्षतिग्रस्त हुए हैं। आंधी में करीब एक करोड़ से अधिक की क्षति होने का अनुमान है।


फाल्ट खोजने के लिए विद्युत विभाग की टीमें रात भर दौड़ती रहीं। एसडीओ, अवर अभियंता क्षतिग्रस्त पोल, लाइनों को दुरुस्त कराने में लगे रहे। डीएम, अधीक्षण अभियंता व एक्सईएन विद्युत आपूर्ति सुचारु करने के साथ सुरक्षित तरीके से कार्य करने के दिशा निर्देश देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed