{"_id":"5ab107394f1c1bab758b66d1","slug":"61521551161-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता चंद्रघंटा के स्तुति मंत्रों से गूंज उठे मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता चंद्रघंटा के स्तुति मंत्रों से गूंज उठे मंदिर
Updated Tue, 20 Mar 2018 06:54 PM IST
विज्ञापन
नवरात्रि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। नवरात्र के तीसरे दिन माता दुर्गा के तृतीय स्वरूप माता चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की गई। जनपद के देवी मंदिरों में सुबह से लेकर देर रात तक माता के भजन सुनाई देते रहे। माता की पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों पर लंबी लाइनें लगी देखी गईं। इस दौरान श्रद्धालुओं ने अपने घरों में माता की पूजा के साथ ही दुर्गा चालीसा और दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। वहीं व्रतियों ने श्रद्धा और विश्वास के साथ व्रत रखा।
नवरात्र के तीसरे दिन माता चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना के लिए नगर के प्रसिद्ध शीतला देवी मंदिर पर भक्तों की भीड़ सुबह पांच बजे से ही पहुंचना शुरू हो गई थी। माता के मंदिर में सुबह सात बजे लंबी लाइन लग गई, जिसे व्यवस्थित करने के लिए महिला पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इसके अतिरिक्त माता काली देवी के मंदिर पर भी भक्तों की भीड़ रही। न केवल शहरी क्षेत्र में नवरात्र का उत्साह ग्रामीण अंचलों में भी देखने को मिल रहा है। सुबह-शाम होने वाली आरती में बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं।