{"_id":"5a8980064f1c1bd04b8b6486","slug":"61518960646-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवापुर को हराकर गोकुलपुर ने किया विजेता शील्ड पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवापुर को हराकर गोकुलपुर ने किया विजेता शील्ड पर कब्जा
Updated Sun, 18 Feb 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
वॉलीबॉल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। घिरोर क्षेत्र के गांव जवापुर में आयोजित क्षेत्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता पर गोकुलपुर ने कब्जा कर लिया। पांच सेटों के फाइनल मुकाबले में गोकुलपुर ने जवापुर को 3-2 से पराजित किया।
गांव जवापुर में क्षेत्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन रविवार की सुबह डा. प्रबल प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता को पहला सेमीफाइनल मुकाबला रामगंज और गोकुलपुर के मध्य खेला गया। जिसमें गोकुलपुर ने 25-22, 25-23 से जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई ।
दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला जवापुर और नगला रामसिंह के मध्य खेला गया। जिसमें जवापुर ने 25-18, 25-14 से जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा। पांच मैचों के फाइनल मुकाबले में गोकुलपुर ने 25-15, 25-18, 15-25, 12-25 तथा 25-17 से जीत हासिल की। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता तथा उपविजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि डा. प्रबल प्रताप सिंह, नेम सिंह और जीतपाल सिंह ठेकेदार ने पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन
विजेता तथा उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को शील्ड भी प्रदान की गई। प्रतियोगिता में रठेरा, कासगंज की टीमों ने भी प्रतिभाग किया। इस अवसर पर जगपाल सिंह, सबल प्रताप सिंह, दीपू सिंह, अशोक कुमार, शैलेंद्र सिंह, मोहनलाल मस्ताना आदि मौजूद रहे।