{"_id":"5a79c0c24f1c1b805a8b851f","slug":"61517928642-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साधुओं को लूटने वाले तीन बदमाश पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साधुओं को लूटने वाले तीन बदमाश पकड़े गए
Updated Tue, 06 Feb 2018 08:31 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा)। आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर पंचवटी हनुमान मंदिर पर लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने एक मुठभेड़ में तीन बदमाशों को पकड़कर दो गाय, तमंचा बरामद किए हैं। एसएसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचवटी हनुमान मंदिर पर 22 दिसंबर को बदमाशों ने रेलवे लाइन पर पेट्रोलिंग कर रहे कर्मचारी मनोज, मंदिर के महंत सीताराम महाराज, कन्हैयादास, प्रह्लाददास और रामदास की पिटाई कर कमरे में बंधक बना लिया था। इसके बाद संदूक से 11000 रुपये, तीन मोबाइल और मंदिर परिसर में बंधीं पांच गाय खोल ले गए। मामले के खुलासे के लिए सीओ चंद्रधर गौड़ ने इंस्पेक्टर पहुप सिंह, कस्बा प्रभारी विपिन कुमार की टीम लगाई थी।
मंदिर से चुराई गई गायों को पैंठ लाए जाने और वापस होडल की ओर ले जाने की सूचना पर रविवार रात पुलिस ने राजमार्ग पर श्मशान के समीप एक मुठभेड़ में तीन आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों में हनीफ निवासी बिछोर, नूंह, तौफिक निवासी रोन्हदा, बुलंदशहर, अतरे निवासी नदरई, कासगंज को पकड़ लिया। उनके कब्जे से दो गाय, एक तमंचा, कारतूस बरामद किए हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि हनीफ पर गोवर्धन थाने में गोकशी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अभिरक्षा में हनीफ ने बताया कि वह गाय चोरी करने या लूटने के बाद मेवात में एजेंटों को दस हजार रुपये में एक गाय बेचते थे। महीने में तीन-चार गाय चुरा लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन