फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   अमांपुर विधायक के भाई पर जमीन कब्जाने का आरोप

अमांपुर विधायक के भाई पर जमीन कब्जाने का आरोप

Wed, 17 Jan 2018 11:08 PM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
अमांपुर विधायक के भाई पर जमीन कब्जाने का आरोप
अमांपुर विधायक के भाई पर जमीन कब्जाने का आरोप - फोटो : अमर उजाला
कासगंज/ अमापुर।
विज्ञापन

अमांपुर के ददवारा में सहावर मार्ग पर जमीन पर अमांपुर विधायक के भाइ और उनके साथियों पर कब्जे की शिकायत के आरोप के बाद सहावर तहसील प्रशासन मौके पर दौड़ा। प्रशासन ने मौके पर चल रहे निर्माण कार्य को रुकवाया।
ददवारा निवासी सर्वेश कुमार का कहना है कि सिविल जज सीनियर डिवीजन के न्यायालय ने उनके पक्ष में एक पक्षीय फैसला दिया है। न्यायालय ने उनके कब्जे को सही माना है। न्यायालय के आदेश के आधार पर काई अन्य पक्ष जमीन को विक्रय नहीं कर सकता। इस जमीन का अमांपुर के विधायक के भाई विजेद्र सिंह, गिरीश साहू, व आरिफ ने फर्जी बैनामा कराकर अवैध रूप से कब्जा करके निर्माण शुरू करा दिया है। जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत पर डीएम ने सहावर तहसील प्रशासन को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद एसडीएम सहावर जैनेद्र सिंह सीओ सहावर, तहसीलदार मनोज कुमार, सहावर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। तहसीलदार का कहना है कि इस मामले में न्यायालय के आदेश को देखते हुए यथा स्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

धर्मशाला की जगह पर कराई जाएगी बांउड़ी
कासगंज। अमांपुर में एटा मार्ग पर धर्मशाला की जगह पर उमेश कुमार ने नगला कोठी के हेमसिंह द्वारा दीवार तोड़कर कब्जे की शिकायत की। इस शिकायत पर भी तहसील प्रशासन ने मौके का निरीक्षण किया। इस मामले में तहसीलदार का कहना है कि जमीन पर कब्जे का कोई मामला नहीं है। धर्मशाला व प्याऊ की जगह ग्राम समाज की है। इस जगह पर प्रशासन बाउंड्री कराएगा। जिससे जमीन की सुरक्षा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन पर कब्जे के मामले में से मेरा कोई लेना देना नहीं है। जमीन पर किसका वास्तविक हक है यह देखना प्रशासन का कार्य है।
- देवेंद्र प्रताप, अमांपुर विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed