{"_id":"5a58ee3b4f1c1bb33f8b4790","slug":"61515777595-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित होकर बाइक फिसली, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित होकर बाइक फिसली, एक की मौत
Updated Fri, 12 Jan 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। सोरों के बरकुला में एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार तीन अन्य युवक और तीन छात्राएं घायल हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
होडलपुर निवासी अमित पुत्र रामकिशोर, गोपेश पुत्र रामवीर निवासी बरकुला,, सौरभ पुत्र रामबाबू और दर्शन सिंह पुत्र वीरपाल निवासी गंगागढ़ बाइक पर जा रहे थे। इस दौरान चोखे लाल इंटर कॉलेज का अवकाश हो गया और बड़ी संख्या में छात्राएं सड़क पर आ गई। इस पर बाइक चला रहे अमित का संतुलन बिगड़ गया और बाइक राह चलती छात्राओं से टकराते हुए फिसल गई।
हादसे में अमित की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य तीनों बाइक सवार घायल हो गए। वहीं बाइक की चपेट में आने से रीना पुत्री डोरीलाल, पूजा पुत्री परशुराम, राखी पुत्री डोरीलाल निवासी लहर बरकुला भी घायल हो गई। हादसे की सूचना पर पीआरबी मौके पर आ गई। इधर, जानकारी पर युवकों एवं छात्राओं के परिवारीजन और ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। युवक का शव देखकर परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
टेंपो की टक्कर से बाइक सवार घायल, रेफर
कासगंज। ग्राम किलोनी में टेंपो की चपेट में आने से बाइक सवार युवक सुरेश पुत्र भगवान दास घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।