{"_id":"5a491f264f1c1b4a018b4d6e","slug":"61514741542-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल ढाबों पर रही पुलिस की निगेहबानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल ढाबों पर रही पुलिस की निगेहबानी
Updated Sun, 31 Dec 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
रेस्टोरेंट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। नए साल का जश्न मनाने में होश खोकर हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की नजर बनी रही। साथ ही होटल, ढाबा आदि स्थानों पर भी पुलिस की टीमें रात भर गश्त करतीं रहीं। शहर में कई प्वाइंट बनाए गए जहां पुलिस पिकेट तैनात की गई। रात भर पुलिस का गश्ती अभियान जारी रहा।
नए साल के लिए लोग जश्न मनाने के लिए युवाओं ने तैयारी कर ली। वहीं प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा को लेकर सभी इंतजाम चाक चौबंद किए गए थे। शहर में मदार दरवाजा, तांगा स्टैंड, करहल चौराहा, भांवत चौराहा, पंजाबी कालोनी, आवास विकास कालोनी, राधारमन रोड, दीवानी रोड आदि स्थानों पर पुलिस पिकेट लगाई गई।
रात्रि गश्त के लिए मोबाइल टीमें गठित की गईं। जो रातभर पुलिस की मोबाइल टीमें शहर में गश्त करतीं रहीं। गली मोहल्लों में भी पुलिस की टीमें लगातार गश्त करतीं रहीं। शहर के होटल, ढावा, मैरिज होम आदि स्थानों पर भी पुलिस की विशेष निगरानी रही। प्रशासन की ओर से डीजे पर प्रतिबंध लगाया था। वहीं बिना परमीशन सार्वजनिक स्थानों पर पार्टी आदि का आयोजन भी न करने की हिदायत दी थी। कुल मिलाकर रविवार की शाम 2018 का आगाज छिपपुट वारदातों के बीच शांतिपूर्ण रहा।