{"_id":"5a3a9bd54f1c1b96368b5ad8","slug":"61513790421-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमीन पर वसूली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमीन पर वसूली का आरोप
Updated Wed, 20 Dec 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा।
ऋण जमा करने में सरकारी धन का गबन करने के विरोध पर अमीन ने किसान को गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। इसकी रिपोर्ट पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर थाना निधौलीकलां में दर्ज कराई है। पीड़ित ने अमीन पर 64 हजार रुपये का गबन करने का आरोप लगाया है।
थाना निधौलीकलां क्षेत्र के गांव कासिमपुर निवासी ग्याप्रसाद ने बताया कि उसने अस्सी हजार रुपये का सरकार से ऋण लिया था। जिसे लेकर उसने ब्याज सहित धौलेश्वर पर तैनात अमीन राजेन्द्रसिंह को एक लाख सात हजार रुपये अलग-अलग समय में जमा करने को दिए थे। आरोप है अमीन ने 43 हजार रुपये सरकारी कोष में जमा कर दिए। जबकि 64 हजार तीन सौ रुपये हड़प लिए। इसकी जानकारी जब ग्याप्रसाद को हुई तो उसने अमीन के पास पहुंच कर रुपये गबन करने की शिकायत दर्ज कराई। आरोप है इससे बौखलाए अमीन ने उसके साथ पहले तो गाली गलौज की बाद में उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। इसकी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए वह थाना निधौलीकलां के चक्कर काटता रहा था। लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। इससे परेशान होकर उसने मामले की रिपोर्ट कोर्ट के आदेश पर थाना निधौलीकलां में दर्ज कराई है।