{"_id":"5a316bb94f1c1b79548c345a","slug":"61513188281-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानपति की पिटाई से प्रधानों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानपति की पिटाई से प्रधानों में आक्रोश
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
UP Police
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। ग्राम पंचायत सचिव ने ग्राम प्रधानपति की पिटाई कर दी। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। प्रधानपति की पिटाई से ग्राम प्रधानों में आक्रोश है। प्रधानों ने विकास खंड कार्यालय परिसर में तालाबंदी कर दी। प्रधानों ने जिलाधिकारी को भी ज्ञापन सौंपा है। जिलाधिकारी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
ग्राम पंचायत अमरपुर ढिलावली के प्रधानपति राजकुमार मंगलवार देर सायं विकासखंड कार्यालय परिसर में गए। ग्राम पंचायत के ही सचिव आरडी यादव से बाइक हटाने को लेकर विवाद हो गया। सचिव ने प्रधानपति के साथ अभद्रता कर दी और वे गाली गलौज करने लगे। उन्होंने अपने साथी जसवीर व दो अन्य लोगों को बुला लिया और प्रधानपति की मारपीट कर दी।
इस मामले में बुधवार को पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। जब इस घटना की जानकारी अन्य ग्राम प्रधानों को हुई तो विकास क्षेत्र के काफी संख्या में प्रधान एकत्रित हो गए। प्रधानों ने विकासखंड परिसर में तालाबंदी कर दी। मामले की जानकारी खंड विकास अधिकारी को भी दी गई। इसके बाद प्रधान एकत्रित होकर जिलाधिकारी के पास पहुंचे।
विज्ञापन
जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर घटना पर आक्रोश जताया। दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। प्रधानों ने कार्रवाई न होने पर ग्राम पंचायतों में शौचालयों के निर्माण व विकास कार्य न कराने की चेतावनी दी है।