फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   समर्थकों संग मतगणना के गणित में उलझे रहे प्रत्याशी

समर्थकों संग मतगणना के गणित में उलझे रहे प्रत्याशी

Thu, 30 Nov 2017 11:54 PM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
समर्थकों संग मतगणना के गणित में उलझे रहे प्रत्याशी
फिरोजाबाद। मतदान प्रक्रिया पूरी होते ही राजनीतिक दलों के प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ वोटिंग प्रतिशत के हिसाब से जीत-हार का आकलन करने और शुक्रवार को होने वाली मतगणना क ी तैयारी में व्यस्त रहे।
विज्ञापन


मतदान के अगले दिन राजनीतिक दलों सपा, भाजपा, कांग्रेस और बसपा कार्यालयों में प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ एक दिसंबर को होने वाली मतगणना की तैयारी में जुटे दिखाई दिए। बीच-बीच में मतदान के आंकड़ों के हिसाब से हार-जीत पर मंथन होता रहा। प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदान के आंकड़ों का गणित सुलझाते दिखाई दिए।
विज्ञापन


बसपा कार्यालयों पर चुनाव प्रभारी राजेंद्र सिंह, गोल्डी राठौर, मंडल कोआर्डिनेटर ज्ञान सिंह, महानगर अध्यक्ष शफात खान राजू मौजूद थे। सपा के चुनाव कार्यालय पर मेयर पद की प्रत्याशी सावित्री देवी गुप्ता के चुनाव प्रभारी राजनरायन गुप्ता मुन्ना अपने दर्जनों समर्थकों व एमएलसी उदयवीर सिंह आदि के साथ मतगणना तैैयारी पर चर्चा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी नूतन राठौर के छपैटी स्थित आवास पर मतगणना एजेंट नियुक्त करने के लिए भाजपा नेता मंगल सिंह राठौर पार्षद प्रत्याशियों के साथ मतगणना एजेंट की नियुक्त करने के लिए माथापच्ची करते दिखे। वहीं कांग्रेेस के स्टेशन रोड स्थित चुनाव कार्यालय पर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष प्रकाशनिधि गर्ग व प्रत्याशी शाहजहां परवीन उनके पति मुर्तजा हुसैन मतगणना एजेंट नियुक्त करने के लिए कार्यकर्ताओं से चर्चा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed