{"_id":"59b02ce34f1c1bef7f8b465e","slug":"61504718051-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण मिला तो लेखपाल होंगे निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण मिला तो लेखपाल होंगे निलंबित
Updated Wed, 06 Sep 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। डीएम अमित किशोर ने बुधवार दोपहर को अलीगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत कंचनपुर आसेपुर के राजस्व ग्राम नगला स्यार में चौपाल लगाई। इस मौके पर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। डीएम ने कहा कि जनता के लिए कई योजनाएं संचालित की गई हैं। जिला स्तरीय अधिकारी पात्र व्यक्ति को योजना से लाभान्वित करें। डीएम ने लेखपाल को हिदायत दी कि गांव की किसी भी सरकारी भूमि पर कब्जा मिला तो कठोर कार्यवाही करते हुए निलंबित किया जाएगा।
डीएम अमित किशोर ने चौपाल के दौरान ग्रामीणों द्वारा की गई राशन वितरण, दुकान अटैचमेंट की शिकायत पर डीएसओ को निर्देश दिए कि गांव में अतिशीघ्र प्रस्ताव कराकर नई दुकान आवंटित की जाए। किसी भी अपात्र को राशन वितरण कतई न किया जाए। ग्राम में प्रापर विकास कार्य न होने पर ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान को कड़ी हिदायत दी गई। डीएम ने कहा कि गांव के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय में सभी बच्चों का पंजीकरण कराया जाए। डीएम को निरीक्षण के दौरान गांव में स्वच्छ भारत मिशन की प्रगति फेल मिली।
ग्रामीणों द्वारा शिकायत की गई कि गांव में पात्र परिवारों को शौचालय से लाभान्वित नहीं किया गया। ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायत पर डीएम ने डीपीआरओ को निर्देश दिये कि स्वच्छ भारत मिशन का ग्राम में प्रापर क्त्रिस्यान्वयन सुनिश्चित कराया जाए। डीएम ने गांव में भ्रमण कर चरागाह की लगभग 50 बीघा जमीन को अतिक्रमण, कब्जे से मुक्त कराया। उन्होंने कहा कि यदि दोबारा कब्जा हुआ तो संबंधित लेखपाल सहित अन्य राजस्व कर्मी निलंबित किये जाएंगे। इस दौरान डीआईओएस एसपी यादव, बीएसए एसके तिवारी, डीपीआरओ धनंजय जायसवाल, समाज कल्याण अधिकारी शिव कुमार, डीएसओ उमेश मिश्रा, डीएचओ वीके शर्मा, अधिशासी अभियंता जल निगम एएस भाटी, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी तूलिका शर्मा समेत तमाम अफसर मौजूद रहे।