{"_id":"599c791c4f1c1b81028b4777","slug":"61503426844-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनजीटी कराएगी अब गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का मुआयना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनजीटी कराएगी अब गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का मुआयना
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
demo
- फोटो : demo
मथुरा। राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण ने गोवर्धन क्षेत्र को लेकर एक बार फिर उच्च स्तरीय टीम से अब तक की प्रगति का मुआयना कराए जाने का आदेश दिया है। केंद्रीय और राज्य के अफसरों की यह टीम 10 दिन में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
गोवर्धन परिक्रमा मार्ग से जुड़ी याचिका पर एक बार फिर एनजीटी में मंगलवार को सुनवाई हुई। इसमें डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी सहित विभिन्न विभागों के अफसरों ने उपस्थिति दर्ज कराते हुए एनजीटी के पूर्व आदेशाें की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। इस पर एनजीटी ने गोवर्धन परिक्रमा मार्ग को लेकर शासन और प्रशासन के स्तर से दिए गए प्रोजेक्ट तथा अब तक अवैध निर्माण, अवैध कब्जे आदि हटाए जाने संबंधी कार्य की प्रगति के लिए पूर्व से बनी समिति को मौका मुआयना करने के निर्देश दिए।
इस समिति में याची के अधिवक्ता सहित केंद्रीय और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अफसर और वन विभाग के अधिकारी भी शामिल होंगे। यह समिति गोवर्धन पहुंचकर एनजीटी में प्रस्तुत शपथ पत्रों के आधार पर काम का आंकलन करेगी। साथ ही गोवर्धन विकास से जुडे़ प्रोजेक्ट के संदर्भ में भी मौके पर पहुंचकर वास्तविक स्थिति का आंकलन करेगी। अगली सुनवाई 19 सितंबर को होगी।