फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   एनजीटी कराएगी अब गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का मुआयना

एनजीटी कराएगी अब गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का मुआयना

Wed, 23 Aug 2017 12:15 AM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
एनजीटी कराएगी अब गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का  मुआयना
demo - फोटो : demo
मथुरा। राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण ने गोवर्धन क्षेत्र को लेकर एक बार फिर उच्च स्तरीय टीम से अब तक की प्रगति का मुआयना कराए जाने का आदेश दिया है। केंद्रीय और राज्य के अफसरों की यह टीम 10 दिन में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
विज्ञापन

गोवर्धन परिक्रमा मार्ग से जुड़ी याचिका पर एक बार फिर एनजीटी में मंगलवार को सुनवाई हुई। इसमें डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी सहित विभिन्न विभागों के अफसरों ने उपस्थिति दर्ज कराते हुए एनजीटी के पूर्व आदेशाें की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। इस पर एनजीटी ने गोवर्धन परिक्रमा मार्ग को लेकर शासन और प्रशासन के स्तर से दिए गए प्रोजेक्ट तथा अब तक अवैध निर्माण, अवैध कब्जे आदि हटाए जाने संबंधी कार्य की प्रगति के लिए पूर्व से बनी समिति को मौका मुआयना करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इस समिति में याची के अधिवक्ता सहित केंद्रीय और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अफसर और वन विभाग के अधिकारी भी शामिल होंगे। यह समिति गोवर्धन पहुंचकर एनजीटी में प्रस्तुत शपथ पत्रों के आधार पर काम का आंकलन करेगी। साथ ही गोवर्धन विकास से जुडे़ प्रोजेक्ट के संदर्भ में भी मौके पर पहुंचकर वास्तविक स्थिति का आंकलन करेगी। अगली सुनवाई 19 सितंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed