{"_id":"599c67414f1c1bc7578b4675","slug":"61503422273-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी तरीके से बैनामा कराने में फसे भाजपा के जिलाअध्यक्ष्ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी तरीके से बैनामा कराने में फसे भाजपा के जिलाअध्यक्ष्ा
Updated Tue, 22 Aug 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
भाजपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मैनपुरी। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष के खिलाफ दंपति ने डीएम को शिकायती पत्र दिया। जिलाध्यक्ष पर धोखाधड़ी कर जमीन का फर्जी बैनामा कराने का आरोप लगाया गया है। वहीं जिलाध्यक्ष का कहना है कि उक्त जमीन उन्होंने तीन साल पहले ही खरीदी थी। तब भी विवाद हुआ था। तब उक्त दंपति ने समझौता पत्र लगाया था। साथ ही कोर्ट में भी उक्त समझौते को माना था। यह उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश है।
गांव औरंगाबाद निवासी उदयवीर सिंह यादव ने डीएम यशवंत राव को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया भाजपा जिलाध्यक्ष ने कागजातों में हेराफेरी कर उनकी जमीन का फर्जी तरीके से बैनामा करा लिया है। इसमें उनके साथ सात अन्य लोग भी शामिल हैं। इस मामले में रिपोर्ट भी दर्ज हो चुकी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस पर जिलाध्यक्ष यशवंत राव ने उन्हें जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता का कहना है कि उन्होंने उक्त जमीन तीन साल पहले 2014 में खरीदी थी। तब भी उक्त दंपति ने विवाद किया था। बाद में बैनामा के साथ दंपति ने समझौता पत्र भी कोर्ट में दाखिल किया था। तब से लेकर आज तक कोई विवाद नहीं हुआ। अब अचानक कोर्ट के माध्यम से उक्त दंपति ने उनके खिलाफ रिपोर्ट लिखा दी है। यह राजनीतिक साजिश है जिसमेें उनके विरोधी शामिल हैं। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।