{"_id":"596e3de14f1c1be71f8b4898","slug":"61500397025-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 85 ग्राम पंचायतों में ठप है पेयजल योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 85 ग्राम पंचायतों में ठप है पेयजल योजना
Updated Tue, 18 Jul 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
भिवानी में हरियाणा जाट सर्व खाप पंचायत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में शुरू की गई टीटीएसपी पेयजल योजना फेल हो रही है। कहीं यांत्रिक कमी है, तो कहीं बिजली के कनेक्शन ही नहीं हैं। स्टार्टर, केबिलें तक गायब हो चुकी हैं। खराब हो गए सबमर्सिबल को ठीक कराने पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा। इन गड़बड़ियों से 85 ग्राम पंचायतों जलापूर्ति नहीं हो रही है।
शासन ने गांव में पेयजल की व्यवस्था के लिए टीटीएसपी योजना को लागू की है। योजना पर लाखों रुपये खर्च करके नलकूप लगवाए गए। सप्लाई के लिए प्लास्टिक के बडे टैंक रखे गए। योजना के तहत जिस ग्रामीण को पानी की आवश्यकता हो वह इस टैंक से पानी अपने घर ला सकता है। जनपद में 162 गांवों को इस योजना के लिए चिंहित किया गया। इन गांवों में योजना का कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन ग्रामीणों को पेयजल की सुविधा आज भी नहीं मिल पा रही। तिलसई कला, भैंसोरा खुर्द, अलपुर बरबारा, मौसमपुर में यांत्रिक कमी से योजना बंद पड़ी है। पवसरा, फतेहपुर माफी, टीकमपुरा में आज तक बिजली का कनेक्शन ही नही मिल सका है। नगला अंबर, नगला भूड में सबमर्सिबल खराब पड़ा है। तो नगला डरू, नगला सुम्मी में स्टार्टर ही गायब हो गए। इसके अलावा कहीं बिजली की केबिलें गायब हैं तो कहीं अन्य समस्या के चलते ग्रामीणों को पेयजल की सुविधा नहीं मिल पा रही।
विभाग ने टीटीएसपी योजना को तैयार करने के बाद ग्राम पंचायतों को हैंडओवर कर दिया। विभागीय सर्वे में सामने आया है कि आधे से अधिक ग्राम पंचायतों में योजनाएं काम नहीं कर रहीं। इसे संचालित कराना पंचायतों की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
- एमके शर्मा सहायक अभियंता जल निगम