फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   फिरोजाबाद की चू ड़ियों की बढ़ी खनक

फिरोजाबाद की चूड़ियों की बढ़ी खनक

Mon, 17 Jul 2017 12:20 PM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:20 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद की चू ड़ियों की बढ़ी खनक
चूड़ी। - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद। हरियाली तीज और रक्षाबंधन के त्योहार पर फिरोजाबाद की चूड़ियों की खनक बढ़ गई है। चूड़ियों के लिए प्रसिद्ध फिरोजाबाद से देश के कोने-कोने में चूड़ियों की सप्लाई की जाती है। इस बार रक्षाबंधन और हरियाली तीज पर लाल और हरे रंग की चूड़ियों की मांग ज्यादा है। जिले से बाहर के व्यापारियों के आर्डर अभी भी मिल रहे हैं। चूड़ी व्यापारियों का कहना कि है इस सावन तीस करोड़ से अधिक के कारोबार का अनुमान है।
विज्ञापन


फिरोजाबाद से महाराष्ट्र, बिहार और पूर्वांचल के शहरों में चूड़ी की सप्लाई की जाती है। महाराष्ट्र से चूड़ी की डिमांड अच्छी आ रही है। ज्यादा मांग होने से व्यापारियों के पास हरे रंग की चूड़ियां नहीं मिल रही हैं।
विज्ञापन


रक्षाबंधन में हरियाली तीज पर हरे रंग का महत्व चूड़ियों से भी जुड़ा है। हरे रंग की साड़ी, सूट या लहंगा में हरे रंग की मैचिंग के चलते चूड़ियों की मांग बढ़ गई। स्थिति यह है कि आर्डर के मुताबिक दुकानदार हरे रंग की चूड़ियां नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चूड़ी का यहां कोई ब्रांड नहीं है। पूरे देश में कांच की चूड़ियां सिर्फ फिरोजाबाद के नाम से बिकती है। जब भी कोई फिल्म आती है बाजार में चूड़ी को भी उसी फिल्म का नाम दे दिया जाता है और उसी नाम से चूड़ी बिकने लगती है। इस बार बाजार में बाहुबली के ब्रांड की धूम है। इससे पहले चूड़ी बजरंगी के नाम से बिक रही थी।

चूड़ी व्यापारी उमेश उपाध्याय का कहना है कि हिल्ल की कटिंग और जरकिन के आइटम भी इस बार बाजार में हैं। शहरी क्षेत्र के ग्राहकों के बीच इन चूड़ियों की डिमांड अधिक है। सावन के सीजन में हर साल चूड़ी की अच्छी डिमांड रहती है।


चूड़ी व्यापारी नीरज जैन का कहना है कि बाहर की मंडियों से हरी और लाल रंग की चूड़ियों की डिमांड काफी निकली है लेकिन चूड़ी पर जीएसटी लागू होने से व्यापारियों को परेशानी आ रही है। जिन दुकानदारों का पंजीकरण नहीं उनका माल ले जाने में ट्रांसपोर्टर आनाकानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed