{"_id":"5942c9c64f1c1b47018b463a","slug":"61497549254-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार पीड़ित एक और बालक की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार पीड़ित एक और बालक की हालत बिगड़ी
Updated Thu, 15 Jun 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
fever demo
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज (एटा)। ढोलना के ग्राम महावर में बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा। यहां एक और बालक की बुखार के कारण हालत बिगड़ गई। उसे आगरा रेफर किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी गांव में पहुंचकर पीड़ितों का परीक्षण कर दवा वितरित की।
एक पखवाड़े में गांव में बुखार से दो बच्चों की मौत हो चुकी हैं। पिछले कई दिन से बुखार से पीड़ित महेंद्र के पुत्र तोएश की हालत बिगड़ गई। निजी चिकित्सक की सलाह पर परिवारीजन उसे आगरा ले गए।
गांव के छह बच्चों का अभी भी निजी चिकित्सक के यहां इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांव में 10 लोग बुखार से पीड़ित मिले। गांव में तेजी से फैल जानलेवा बुखार से ग्रामीण परेशान हैं।
विज्ञापन
सीएमओ डा. रंगजी दुबे ने बताया कि गांव में जो लोग बुखार से पीड़ित पाए गए उन्हें दवा दी गई है। एक बच्चा आगरा रेफर हुआ है। टीम प्रतिदिन गांव में जाकर मरीजों का परीक्षण कर उपचार करेगी।