फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   60 women made 155 meter long mat from leather scraps in Agra

UP News: चमड़े की कतरनों से बनाई 155 मीटर लंबी चटाई, गांधी जयंती पर होगी प्रदर्शित; 60 महिलाओं ने की तैयार

Tue, 01 Oct 2024 04:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 01 Oct 2024 04:19 PM IST
सार

ताजनगरी में 60 महिलाओं ने चमड़े की कतरनों से 155 मीटर लंबी चटाई बनाई। इसे गांधी जयंती पर प्रदर्शित किया जाएगा। 

विज्ञापन
60 women made 155 meter long mat from leather scraps in Agra
चमड़े की कतरनों से बनाई 155 मीटर लंबी चटाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में जूता बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले चमड़े की कतरन शहर के नालों को चोक कर रही है। पर, इस कबाड़ से जुगाड़ बनाकर नगर निगम ने कतरन से 155 मीटर लंबी चटाई बनवाई है। इसे गांधी जयंती पर महात्मा गांधी मार्ग पर प्रदर्शित किया जाएगा। इसे 12 स्वयं सहायता समूहों की 60 महिलाओं ने तैयार किया है।

विज्ञापन


स्वच्छ भारत अभियान के प्रभारी पंकज भूषण ने बताया कि शहर में जूता बनाने के छोटे-बड़े 7000 कारखाने हैं। इनसे हर दिन 40 टन कतरन निकलती है। नगर निगम इन्हें एकत्रित करा रहा है ताकि नालों को चोक होने से बचाया जा सके। 

विज्ञापन

डूडा की मदद से 12 स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं इन कतरन से चटाई बना रही हैं। नगर निगम ने उन्हें चार टन कतरन उपलब्ध कराई है। अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि दो अक्तूबर को 155 मीटर लंबी चटाई का प्रदर्शन महात्मा गांधी मार्ग पर किया जाएगा।
 

लोहे के फ्रेम बनाकर बना रहीं

स्वयं सहायता समूह की रेखा ने बताया कि घरों में महिलाएं पुराने कपड़ों से डोरमैट और अन्य चीजें बनाती हैं। कतरन से चटाई बनाने की पहल पहली बार है। धनौली की रजनी और शीला ने बताया कि जिस तरह फोल्डिंग बेड की बुनाई होती है, वैसे ही लोहे के फ्रेम में धागे लगाकर चमड़े की एक से दो मीटर लंबी कतरन का इस्तेमाल बुनाई में किया है।
 
विज्ञापन

कोई चीज बेकार नहीं

कबाड़ से कलाकृतियां और अब कतरन से चटाई बनाकर संदेश दिया है कि कोई चीज बेकार नहीं है। रिसाइकिल करके न केवल कृतियां बनाई गई है, बल्कि स्वच्छता का संदेश भी दिया गया है। शहर के चौराहों पर वेस्ट टू वंडर उत्पादों को प्रदर्शित किया जा रहा है। -अंकित खंडेलवाल, नगर आयुक्त

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed