{"_id":"6043c4568ebc3ed94a217e8e","slug":"6-hours-of-electricity-bijli-cut-because-of-folt-kasganj-news-agr483536348","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीडर में तकनीकि कमी से साढ़े छह घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीडर में तकनीकि कमी से साढ़े छह घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
कोतवाली फीडर में तकनीकि कमी आ जाने से साढ़े छह घंटे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों के सामने पेयजल का संकट गहरा गया। लोगों को इंडिया मार्का हैंडपंपों(सरकारी) से पेयजल की व्यवस्था करनी पड़ी।
शुक्रवार देर रात लगभग 3 बजे अचानक फीडर में ब्रेक डाउन हो गया। इससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई लेकिन रात के समय फॉल्ट को नहीं तलाशा जा सका। बिजली के अभाव में फीडर से जुडे़ इलाके बिलराम गेट बाजार, कोतवाली, गली बोहरान, मीना बाजार, तहसील रोड, चोला गली, पचौरियान गली सहित कई अन्य बस्तियों के लोगों को पेयजल की चिंता सताने लगी।
लोग बिजली आने की प्रतीक्षा करने लगे लेकिन जब काफी देर तक बिजली नहीं आई तो लोगों ने इंडिया मार्का हैंडपंप के सहारे पानी की व्यवस्था करना शुरू कर दिया। सुबह लगभग साढ़े नौ बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। गली बोहरान निवासी हजारी लाल ने बताया कि रात के समय अचानक आपूर्ति बाधित हो गई। अवर अभियंता पवन कुमार ने बताया कि लाइन में फॉल्ट हो जाने से फीडर में ब्रेक डाउन हो गया, जिसे ठीक कर आपूर्ति को बहाल कर दिया गया।