{"_id":"5774227b4f1c1b5f1879cabf","slug":"6-53-million-university-students-future-in-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि के 6.53 लाख छात्रों के भविष्य पर संकट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि के 6.53 लाख छात्रों के भविष्य पर संकट
अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 30 Jun 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
काली सूची में शामिल 17 कालेज भी बने सेंटर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अभी तक सिर्फ 950 छात्रों का रिजल्ट ही घोषित किया जा सका
यूजीसी के नियमानुसार, 30 जून तक निकालने होते हैं परिणाम
डा. बीआरए यूनिवर्सिटी के छह लाख 53 हजार छात्रों के भविष्य पर संकट आ गया है। न तो ये कहीं दाखिला ले सकते हैं। न ही जॉब लगने पर अपनी मार्कशीट दिखा सकते हैं। क्या करें? यूनिवर्सिटी ने इनका रिजल्ट जो घोषित नहीं किया है। मूल्यांकन की कछुआ गति से भी धीमी चाल है। कापियां करीब 60 लाख हैं। इनमें से सिर्फ 45 फीसदी ही जांची गईं और रिजल्ट सिर्फ 950 छात्रों का ही घोषित हो पाया है।
यूजीसी के नियमानुसार, सभी का परिणाम 30 जून तक जारी हो जाना चाहिए। राजभवन की डेडलाइन भी यही है। 15 जुलाई से नया शैक्षणिक सत्र शुरू करना होता है। यह लगातार आठवीं बार पिछड़ गया है। अभी तक सिर्फ बीकॉम वोकेशनल कोर्स का परिणाम घोषित हो पाया है।
देरी से छात्र परेशान हैं। विधि छात्र रीतेश जैन का कहना है कि रिजल्ट न आने से एलएलएम में आवेदन नहीं कर पा रहा है। आगरा कालेज विधि संकाय के शिक्षक डा. गौरव कौशिक का कहना है कि रिजल्ट, मार्कशीट न आने से छात्र जॉब के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे, कंपटीशन की परीक्षा में नहीं बैठ पा रहे। अन्य विश्वविद्यालय में प्रवेश नहीं ले पा रहे हैं। बीएससी (बायो) फाइनल की रिचा शर्मा का कहना है कि वह दिल्ली के किसी कालेज से एमएससी करना चाहती थी लेकिन उसकी उम्मीद पर पानी फिर गया है।
विज्ञापन
अभी 45 फीसदी ही मूल्यांकन
770 कालेज, 6.54 लाख छात्र और मूल्यांकन के लिए करीब 60 लाख कापियां। खंदारी कैंपस के इंस्टीट्यूट आफ टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट में कला वर्ग, स्कूल आफ लाइफ साइंस में विज्ञान वर्ग और सेठ पदमचंद संस्थान में वाणिज्य वर्ग का मूल्यांकन चल रहा है। कला और विज्ञान वर्ग में करीब 50 लाख कापियां हैं। मूल्यांकन की ताजा स्थिति की बात करें तो अभी भी 50 से 60 फीसदी कापियां जांचने को बाकी हैं। पिछले वर्षों की 50 हजार मार्कशीट में गड़बड़ी ठीक होनी शेष है। इसी तरह पिछले सत्रों की दो लाख मार्कशीट अभी तक कालेजों में नहीं पहुंची हैं।
इनके रिजल्ट सालों से अटके
2013-14 सत्र का बीएड, 2014-15 का एलएलबी, एलएलएम प्रथम, बीएएलएलबी पांचवीं साल, एमफिल, भाषा विज्ञान का रिजल्ट अभी तक घोषित नहीं। विवि के आवासीय संस्थानों में का आलम यह है कि इनकी 2015-16 सत्र की अभी परीक्षा ही चल रही।
इनकी मार्कशीट का पता नहीं
- बीएड 2012-13
- एलएलबी प्रथम-द्वितीय वर्ष 2014-15
कर्मचारी की हत्या की वजह से कार्य प्रभावित रहा। 20-25 दिन में सभी परिणाम जारी कर दिए जाएंगे।
- केएन सिंह, कुलसचिव