{"_id":"62115479e2580c1c4e56bc1c","slug":"59-buildings-of-sn-lady-loyal-to-be-demolished-agra-news-agr524855552","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएन-लेडी लॉयल के 59 भवन तोड़े जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएन-लेडी लॉयल के 59 भवन तोड़े जाएंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज के इंटीग्रेटेड प्लान के तहत एसएन और लेडी लॉयल के छोटे-बड़े 59 भवन तोड़े जाएंगे। इसके लिए लोक कल्याण विभाग सर्वे कर चुका है। इस सर्वे रिपोर्ट के आधार पर शासन स्तर से अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
एसएन के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि लोक कल्याण विभाग के सहयोग से एसएन और लेडी लॉयल के जर्जर भवनों का सर्वे कराया गया है। 59 भवन जर्जर मिले हैं। इनमें एसएन के 24 और लेडी लॉयल के 35 भवन हैं। इनके ध्वस्तीकरण के लिए लोक कल्याण विभाग की रिपोर्ट संलग्न करते हुए शासन को भेजेंगे। जहां इसकी अनुमति के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।
एसएन मेडिकल कॉलेज और लेडी लॉयल परिसर करीब 45 एकड़ में फैला हुआ है। करीब 25 एकड़ जमीन एसएन और 20 एकड़ जमीन लेडी लॉयल की है। एसएन की मानसिक रोग स्वास्थ्य संस्थान के पास करीब पांच एकड़ जमीन पर लेडी लॉयल को शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए नया भवन तैयार होगा।
विज्ञापन
एसएन में आठ बहुमंजिला इमारतें बनेंगी, जिनमें सभी विभाग स्थानांतरित किए जाएंगे। इन सभी इमारतों की छतों को जोड़ा जाएगा। इससे मरीज और स्टाफ को दूसरी इमारत में तत्काल स्थानांतरित किया जा सकेगा। परिसर में ही शिक्षकों के लिए आवासीय भवन बनेंगे। खाली जगहों पर हरियाली विकसित की जाएगी। इमरजेंसी के पास मुख्य प्रवेश द्वार प्रस्तावित है।