{"_id":"691cb0aa33d7f9937b0aeedf","slug":"54-scouts-and-guides-will-participate-in-the-diamond-jubilee-grand-finale-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-139669-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ग्रैंड फिनाले डायमंड जुबली में 54 स्काउट-गाइड लेंगे हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ग्रैंड फिनाले डायमंड जुबली में 54 स्काउट-गाइड लेंगे हिस्सा
Tue, 18 Nov 2025 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 18 Nov 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। 19 वीं राष्ट्रीय जंबूरी प्रतियोगिता का ग्रांड फिनाले 23 से 30 नवंबर तक लखनऊ में होगा। जिसमें जिले के 54 स्काउट गाइड हिस्सा लेंगे।
मंडल कंटिजेंट लीडर जिला संगठन कमिश्नर स्काउट मुनेश राजपूत ने बताया कि जंबूरी की तैयारी के लिए उत्तर प्रदेश के सभी प्रतियोगियों को तीन दिन पूर्व 20 नवंबर शाम 4:00 बजे तक लखनऊ में रिपोर्ट करनी है। कासगंज से 54 सदस्यीय स्काउट/ गाइड तथा स्काउटर/गाइडर का प्रतिभागी मंडल जंबूरी में प्रतिभाग करेगा। श्री राना इंटर कॉलेज ढोलना, सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कॉलेज कासगंज, श्री गणेश इंटर कॉलेज कासगंज, मक्खनलाल इंटर कॉलेज अमापुर, शेरवानी इंटर कॉलेज न्यौली एसडीएम इंटरनेशनल इंटर कॉलेज अलीपुर दादर पटियाली तथा कंपोजिट विद्यालय गुड़गुड़ी से 33 स्काउट, 09 गाइड 10 स्काउटर तथा 02 गाइडर जंबूरी में प्रतिभाग करेंगे।
इसमें झंडा विधि, गांठें बांधने की तकनीक, प्राथमिक उपचार, आपदा प्रबंधन, अग्निशमन, नक्शा पढ़ने की विधि, साफ-सफाई एवं पर्यावरण संरक्षण, समूह खेल, देशभक्ति गीत, योगाभ्यास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और सेवा कार्यों से संबंधित गतिविधियां भी कराई जाएंगी। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। यह दल बुधवार को लखनऊ रवाना होंगे।