फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   निगरानी के लिए जिले के 15 प्रवेश स्थलों पर लगाए बैरियर

निगरानी के लिए जिले के 15 प्रवेश स्थलों पर लगाए बैरियर

Mon, 11 Mar 2019 09:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
निगरानी के लिए जिले के 15 प्रवेश स्थलों पर लगाए बैरियर
मथुरा। जिले के सभी 15 प्रवेश स्थलों पर बैरियर लगा दिए गए हैं। यहां स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में आचार संहिता के तहत वाहनों की चेकिंग होगी। शराब और नकद धनराशि पर नजर रखी जाएगी। इन प्वाइंटों पर पुलिस के दस्ते भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लग चुकी है। मथुरा में द्वितीय चरण के अंतर्गत मतदान होना है। इसके लिए चुनाव के दौरान किसी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों के साथ आचार संहिता को प्रभावित करने का प्रयास न हो, इसके लिए जनपद के सभी एंट्री प्वाइंट की निगरानी की व्यवस्था की गई है। आसपास के राज्य और जनपदों से जुड़ने वाले मार्गों पर बैरियर लगा दिए गए हैं। यहां स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी रहेगी।
विज्ञापन


इसके अलावा 30 फ्लाइंग दस्ते गठित किए गए हैं। आचार संहिता के उल्लंघन की सूचना मिलते ही यह दस्ते मौके पर पहुंचेंगे। बैरियर से लेकर फ्लाइंग दस्तों के साथ वीडियोग्राफी की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा 10 टीम वीडियोग्राफी के लिए अलग बनाई गई हैं, जो रैली आदि बड़े कार्यक्रमों पर नजर रखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- 30 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात
- 15 एंट्री प्वाइंट पर लगे बैरियर
- 30 फ्लाइंग दस्ते किए गठित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed