फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   मजबूत संगठन फिर बनाएगा मोदी को पीएम

मजबूत संगठन फिर बनाएगा मोदी को पीएम

Thu, 07 Mar 2019 10:47 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Thu, 07 Mar 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
मजबूत संगठन फिर बनाएगा मोदी को पीएम
पीएम मोदी
अलीगंज। केंद्र में फिर भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा के पास देश का सबसे बड़ा संगठन है। संगठन के लोग मेहनत कर चुनाव में जीत हासिल कर नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाएंगे। गुरुवार को पूर्व राज्यमंत्री को श्रद्धांजलि देने पहुंचे भाजपा के संगठन मंत्री भवानी सिंह ने उक्त बातें उनके आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान कहीं।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री दिनेश चंद्र गुप्ता और नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता के आवास पर पहुंचे भाजपा के संगठन मंत्री भवानी सिंह ने सबसे पहले गेंदालाल गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि स्व. गेंदालाल गुप्ता पार्टी के बड़े नेता थे, पार्टी के प्रति उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अभी भी सबसे अधिक सीटें भाजपा के पास हैं और आगामी चुनाव में इससे अधिक सीटें भाजपा जीतेगी। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि मजबूती के साथ पार्टी का काम करें, जो भी प्रत्याशी तय होगा उसे जिता कर ही भेजना है। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन प्रदीप गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि सूरज सिंह राठौर, गोपाल शर्मा, वीरेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन


जिले के बड़े नेता पर लगाया कार्यकर्ताओं की अपेक्षा का आरोप
एटा। भाजपा ने चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। गुरुवार को जिले की मारहरा विधानसभा क्षेत्र और एटा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव संचालन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने जिले के एक बड़े नेता पर उपेक्षा करने का आरोप लगाया। लोकसभा प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को समझाबुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में भाजपा की मारहरा विधानसभा क्षेत्र की बैठक गुरुवार को शांति नगर स्थित सांसद आवास पर हुई। लोकसभा क्षेत्र प्रभारी नागेंद्र दुबे गामा और सह प्रभारी पूनम बजाज ने कार्यकर्ताओं से बात की। उन्होंने बूथ प्रबंधन को मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं ने जमीनी स्तर पर आने वाली समस्याएं भी पार्टी के नेताओं को बताईं। सहकारी बैंक सभागार में एटा विधानसभा क्षेत्र की बैठक में भी कार्यकर्ताओं और मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिए गए। बैठक में सकीट क्षेत्र के एक कार्यकर्ता ने जनप्रतिनिधियों द्वारा उपेक्षा करने का आरोप लगाया। बैठक में गहमागहमी रही। इस पर लोकसभा क्षेत्र प्रभारी ने कार्यकर्ता को समझाबुझाकर शांत कराया। वहीं अब चुनाव में समय कम है कार्यकर्ता बूथ स्तर पर तैयारी में जुट जाएं। आठ से 10 मार्च तक सेक्टर स्तर पर बैठकों का आयोजन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष डा. दिनेश वशिष्ठ, सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, मारहरा विधायक वीरेंद्र लोधी, जिला महामंत्री संदीप जैन, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, धर्मवीर गहलोत, विजेंद्र गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed