फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   लाइनमैन की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने घेरा बिजलीघर

लाइनमैन की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने घेरा बिजलीघर

Sun, 09 Dec 2018 10:47 PM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
लाइनमैन की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने घेरा  बिजलीघर

विज्ञापन
जसराना। नगला शादी निवासी लाइनमैन की मौत के बाद मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ जसराना देहात और टाउन फीडर का घेराव किया। ग्रामीणों को देख मौके पर मौजूद एसएसओ ताला लगाकर भाग गए।

बिजलीघर पर हंगामे की सूचना पर कोतवाली पुलिस के साथ एसडीएम जसराना, सीओ सिरसागंज, एसडीओ विद्युत पहुंचे। परिजनों से बात करने के बाद पांच लाख का चेक दिया। उसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


शनिवार को नगला शादी निवासी भूरे की करंट लगने के कारण पोल से गिरकर उस समय मौत हो गई थी जब वो शटडाउन लेकर पचवा रोड पर लाइन में आई खराबी को दूर कर रहा था। लाइनमैन की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के सामने उसकी पत्नी और दो बच्चों को पालने का संकट था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुआवजे की मांग को लेकर रविवार को परिजन ग्रामीणों के साथ बिजलीघर पहुंचे और हंगामा करने लगे। ग्रामीणों को देख एसएसओ बिजलीघर में ताला लगाकर चंपत हो गए। देहात एवं शहर की आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई।

बिजलीघर पर हंगामे की सूचना पर एसडीएम मोहम्मद रिजवान एवं एसडीओ हरेंद्र सिंह पहुंचे और ग्रामीणों से बात की। न मानने पर सीओ सिरसागंज संजय रेड्डी एवं कोतवाली का फोर्स भी पहुंच गया। बाद में अधिकारियों के समझाने पर पांच लाख का चेक लेने पर परिवारी राजी हो गए।

एसडीएम, सीओ ने मौके पर ही परिवारीजनों को पांच लाख का चेक दिया। एसडीएम ने कहा कि लाइनमैन की मौत के बाद परिवार के लोग मुआवजे की मांग कर रहे थे। पांच लाख का चेक दिया गया है। बीमा के हिसाब से अगर अधिक बनेगा तो और दिया जाएगा। चेक मिलने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।


टाउन एवं देहात फीडर पर कार्य कर रहे पप्पू, रामनरायण, हरगोविंद, लाखन सिंह, मनप्रीत, देवेंद्र, ब्रजेश, रामवीर, वृंदावन, अनिल, प्रदीप, राधाकिशन, यतेंद्र ने कहा कि लाइनमैनों के साथ आए दिन हादसे हो रहे हैं। विभाग से मांग की कि उन्हें पूरी तरह से सुरक्षा प्रदान करते हुए किट और तकनीकि दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed