फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   जसराना में जमीन के विवाद में मारपीट, पथराव और फायरिंग

जसराना में जमीन के विवाद में मारपीट, पथराव और फायरिंग

Sun, 09 Dec 2018 10:47 PM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
जसराना में जमीन के विवाद में मारपीट, पथराव और  फायरिंग

विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना जसराना क्षेत्र के ओपी ढाबा के पास भूमि को लेकर रविवार को सुबह दो पक्षों में विवाद में मारपीट एवं फायरिंग हो गई। थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मारपीट करने वाले फोर्स को देखते ही मौके से भाग गए। पुलिस ने दो का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है।

थाना जसराना के पट्टी निवासी उपेंद्र एवं नगला मदना बनवारा निवासी पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह पुत्र रसाल सिंह का जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार को सुबह पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह अपने बेटे नीलेश व रिंकू के साथ ओपी ढाबा के पास जमीन पर पहुंचे।
विज्ञापन


दूसरे पक्ष के लोग पहले से ही वहां मौजूद थे। गाली-गलौज के साथ मारपीट हो गई। एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। अफरा-तफरी मच गई। बताते हैं कि पूर्व प्रधान पक्ष से कुछ लोग घायल हो गए। मारपीट, पथराव, फायरिंग की सूचना पर जसराना एसएचओ दिनेश कुमार सिंह पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोर्स को देखते ही दूसरे पक्ष के लोग भाग गए। पुलिस ने घायल सुरेंद्र सिंह तथा नीलेश पुत्र सुरेंद्र सिंह का जिला अस्पताल में स्थित ट्रामा सेंटर में मेडिकल कराया है। एसएचओ जसराना दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि जमीन के विवाद में सुरेंद्र सिंह व उपेंद्र पक्ष में विवाद हो गया था। फायरिंग होने से इंकार किया है।



फिरोजाबाद। भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तर मंडल अध्यक्ष सुमित तोमर का कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। सुमित ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए टीम का गठन शीघ्र किया जाएगा। इस दौरान मुख्यरूप से सचिन सिसोदिया, धर्मेंद्र राजपूत ,गिरिजाशंकर, कुलदीप राजपूत, मोहित तोमर के साथ ही अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed