{"_id":"5bfeaceebdec2241ca08f005","slug":"51543417070-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच को गए एडीएम ने कार्यालय में छह घंटे खंगाली पत्रावली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच को गए एडीएम ने कार्यालय में छह घंटे खंगाली पत्रावली
Updated Wed, 28 Nov 2018 08:27 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा)। अग्रसेन मानव सेवा संस्थान द्वारा की गई चेयरमैन की शिकायत की जांच के मामले में बुधवार को एडीएम प्रशासन आदित्य श्रीवास्तव नगर पालिका पहुंचे। एडीएम ने कार्यालय में बैठकर छह घंटे तक पत्रावलियों का अवलोकन किया। वहीं, शिकायतकर्ताओं के बयान दर्ज कर स्थलीय निरीक्षण भी किया।
अग्रसेन मानव सेवा संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा 11 बिंदुओं वाली शिकायत शासन से की गई थी। जिसमें चेयरमैन नरेंद्र कुमार पर डस्टबिन खरीद, ट्रैक्टर-ट्राली खरीद, डस्टबिन में घोटाला एवं पालिका की सीमा से बाहर ग्राम मौजा बरहाना में नाला निर्माण कराने का आरोप लगाया था।
पूरे मामले की जांच के लिए बुधवार को एडीएम प्रशासन आदित्य श्रीवास्तव नगर पालिका पहुंचे।
यहां उन्होंने अग्रसेन मानव सेवा संस्थान के शिकायतकर्ताओं को बुलाया। संस्थान के महामंत्री राहुल अग्रवाल एवं मनीष अग्रवाल पहुंचे। एडीएम ने बिंदुवार साक्ष्य सहित बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
आरोपों की जांच के लिए कई बिंदुओं का स्थलीय निरीक्षण किया। एडीएम प्रशासन आदित्य श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच कर स्थलीय निरीक्षण किया है। एडीएम ने आरोपों के सिलसिले में चेयरमैन से भी बात की।