{"_id":"5b6da54c4f1c1b8f3e8b60b4","slug":"51533912396-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगीता के सिर सजा तीज क्वीन का ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगीता के सिर सजा तीज क्वीन का ताज
Updated Fri, 10 Aug 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
संगीता के सिर सजा तीज क्वीन का ताज
-अग्रवाल महिला सम्मेलन के तीज महोत्सव कार्यक्रम में महिलाओं ने मचाया धमाल
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजाबाद। अग्रवाल महिला सम्मेलन द्वारा शिवम रेस्टोरेंट में तीज महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिलाओं ने ढोलक की थाप पर सावन के गीत गाए तथा जमकर नृत्य किया।
तीज महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष संध्या बंसल, महामंत्री दीपा अग्रवाल व कोषाध्यक्ष अर्चिका सिंघल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्जवलन कर किया। इसके उपरांत अग्रवाल महिला सम्मेलन की सदस्यों ने ढोलक की थाप पर सावन के गीतों का आनंद लिया। इसके उपरांत महिलाओं के लिए वन मिनट गेम, हाउजी गेम आयोजित किए। महिलाओं ने तीज महोत्सव कार्यक्रम का पूरे उल्लास से मनाया। तीज क्वीन का ताज संगीता अग्रवाल के सिर सजा। हरी भरी डिश प्रतियोगिता में वर्तिका ने बाजी मारी। रिंकी दूसरे तथा रेनू अग्रवाल तीसरे स्थान पर रहीं। कार्यक्रम में पारुल, ज्योति, रूबी, बीना, रागिनी, मधु, गीता, कुसुम, अल्पना, राधिका, अर्चना, छवि, सीमा, संगीता, निधर, रागिनी बंसल आदि मौजूद रहीं।