फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   जमीन के विवाद में फायरिंग की, महिला घायल

जमीन के विवाद में फायरिंग की, महिला घायल

Fri, 20 Jul 2018 12:00 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
जमीन के विवाद में फायरिंग की, महिला घायल
डैमो
एका (फिरोजाबाद)। नगर पंचायत एका के नगला चित्तर में स्कूल की जमीन कब्जाने को लेकर बुधवार को देररात को विवाद हो गया। विवाद के दौरान फायरिंग होने से एक महिला घायल हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में डायल 100 की गाड़ी होने के बावजूद थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


आक्रोशित ग्रामीण एकत्रित होकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे। नगर पंचायत एका एकत्रित होकर थाना पुलिस के रवैये का विरोध किया। एसएसपी से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


थाना एका के नगला चित्तर में स्कूल की भूमि पर रामौतार उर्फ रामखिलाड़ी द्वारा अवैध कब्जा करने की शिकायत मिजाजीलाल व सीताराम पुत्रगण टीकम सिंह ने जून 2015 से जून 2018 तक कई बार की थी। डीएम के निर्देश पर गत दिवस लेखपाल ने भूमि की पैमाइश भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन भूमि पर उपलों व पशुओं को नहीं हटाया। ग्रामीणों का आरोप है कि बुधवार को देररात्रि अवैध रूप से कब्जाई भूमि पर मिट्टी डलवाने का काम रामौतार उर्फ रामखिलाड़ी फौजी कुछ अन्य लोग कर रहे थे। ग्रामीणों ने ही इसका विरोध किया फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान नगला चित्तर निवासी खिलौना देवी (50) पत्नी जगदीश यादव पैर में गोली लगने से घायल हो गई।

घायल महिला को उपचार के लिए देररात्रि उपचार को जिला अस्पताल स्थित सरकारी ट्रामा सेंटर लाए। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के समय डायल 100 पास में खड़ी थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। थाना पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं होने पर पीड़ित पक्ष एकत्रित होकर देररात्रि को एसएसपी के जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय पर आए।

इस दौरान ग्रामीणों ने घटनाक्रम की जानकारी दी। थाना पुलिस के खिलाफ ग्रामीणों में गुस्सा दिखाई दिया। गुरुवार को सुबह आक्रोशित ग्रामीणों के साथ ही नगर पंचायत के सभासदों ने पंचायत की भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने का विरोध भी किया। उन्होंने कहा कि मनमानी बर्दाश्त नहीं होगी। ग्रामीणों ने नगर पंचायत के चेयरमैन को भी घटनाक्रम से अवगत ही कराया। सभासद सोनू खां के साथ काफी ग्रामीण मौजूद थे।


‘नगर पंचायत की भूमि कब्जाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ है। इसमें एक महिला घायल हुई है। उसका मेडीकल कराया है। फायरिंग नहीं हुई। किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी, तहरीर के आने पर अभियोग दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।’
प्रेम प्रकाश यादव सीओ जसराना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed