{"_id":"5b44e2264f1c1bfb7e8b5626","slug":"51531240998-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराय क्षेत्र में पाइप लाइन डालने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराय क्षेत्र में पाइप लाइन डालने का विरोध
Updated Tue, 10 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। जलकल विभाग द्वारा मंगलवार शाम को एक मीनारा मस्जिद सराय क्षेत्र वाली गली में पाइप लाइन डालने का कार्य कराया जा रहा था। नई लाइन डालने का पार्षद पति सहित कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। एक मीनारा मस्जिद सराय क्षेत्र वाली गली में पहले से चार इंच की लाइन पड़ी हुई। इसके बावजूद एक ठेकेदार द्वारा अधिकारियों को गुमराह कर सदर बाजार की मेनलाइन में चार इंच का छेद कर नई लाइन डाली जा रही थी। सूचना पर मिलते पर पार्षद पति कृष्णमुरारी अग्रवाल पहुंच गए।
उन्होंने ठेकेदार द्वारा नई लाइन डालने के मामले की सदर विधायक मनीष असीजा व नगर आयुक्त जितेंद्र कुमार से शिकायत की। उन्होंने कहा कि मेनलाइन से नई लाइन डालने के कारण घंटाघर, छोटा चौराहा, इमामबाड़ा क्षेत्र में पानी की समस्या होगी। पार्षद हरिओम वर्मा, प्रमोद राजौरिया, मनोज ताऊ मौके मौजूद थे। पाइप लाइन का विरोध की सूचना पर जलकल विभाग के एक्सईएमए हक, सहायक अभियंता पीके सिंह टीम के साथ पहुंचे। पार्षदों व क्षेत्रीय जनता की आपसी विचार विमर्श व सूझ-बूझ से जलकल विभाग ने मामले को सुलझा लिया।