फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   बाजार बंद, ट्रैक जाम, कई जगह की तोड़फोड़

बाजार बंद, ट्रैक जाम, कई जगह की तोड़फोड़

Mon, 02 Apr 2018 08:13 PM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 08:13 PM IST
विज्ञापन
बाजार बंद, ट्रैक जाम, कई जगह की तोड़फोड़
बाजार बंद। - फोटो : अमर उजाला
मथुरा। एससी-एसटी एक्ट पर आए फैसले के विरोध में सड़कों पर उतरी भीड़ ने मथुरा में दिनभर बवाल काटा। पहले बाजार बंद कराया और फिर भीड़ एक घंटे तक मथुरा जंक्शन पर कब्जा जमाए रही। यहां यात्रियों के साथ मारपीट भी की। आगरा-दिल्ली हाईवे को आधे घंटे तक जाम कर दिया। कई जगह प्रदर्शनकारियों और आम लोगों के बीच टकराव के हालात बने। किसी तरह से मामले को शांत किया गया।
विज्ञापन


सोमवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे दलित और वाल्मीकि समाज के लोग इकट्ठे होकर होलीगेट पर पहुंचे। होलीगेट से लेकर आगरा रोड तक का पूरा बाजार बंद करा दिया। दुकान बंद न करने वालों से भीड़ ने बदसलूकी की। दुकान के बाहर रखा सामान फेंक दिया। विरोध किया तो मारपीट कर दी। बाजार बंद कराने के बाद सभी जुलूस लेकर कलक्ट्रेट पहुंच गए। यहां भी दुकानों में तोड़फोड़ की। शोरूम के बाहर खड़े वाहनों में भी तोड़फोड़ की।
विज्ञापन


यहां से भीड़ मथुरा जंक्शन पर पहुंची तो यहां अफरातफरी मच गई। क्योंकि आगरा में ट्रेनों को रोके जाने के कारण ट्रैक पहले से ही बाधित था लिहाजा आंदोलनकारियों ने यहां खूब हंगामा किया। स्टाल से पानी के पैकेट लूटे, यात्रियों के साथ अभद्रता की। दोपहर 12:30 से 1:32 बजे तक जंक्शन पर भीड़ का कब्जा रहा। यहां से भीड़ हाईवे पर नरहौली चौराहे पर पहुंच गई और आगरा-दिल्ली हाईवे जाम कर दिया। यहां टायर भी जलाए गए। आधा घंटे हाईवे पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
रोडवेज ने बंद कर दिया था बसों का संचालन
मथुरा। रोडवेज ने आंदोलन को देखते हुए बसों का संचालन बंद कर दिया था। 88 बसें मथुरा से जाती हैं, लेकिन 10 बसें जगह-जगह फंस गई थीं। जिस कारण रोडवेज ने 77 बसों को डिपो से निकाला ही नहीं। मथुरा से प्रदेश के साथ ही राजस्थान और उत्तराखंड को भी बसें जाती हैं। सोमवार सुबह जो 10 बसें यहां निकली थीं वह आंदोलन के चलते जगह-जगह फंस गईं। लिहाजा रोडवेज ने बाद में डिपो में खड़ी अपनी 77 बसों को चलाया ही नहीं। इससे यात्री परेशान भटकते रहे। बस स्टैंड पर बसें चलने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed