{"_id":"5abe78084f1c1bf1618b48a8","slug":"51522432008-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवेशी टकराने से ट्रेनें प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवेशी टकराने से ट्रेनें प्रभावित
Updated Fri, 30 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवेशी टकराने से राजधानी सहित कई ट्रेनें रहीं प्रभावित
कानपुर रेलखंड पर अलग-अलग स्टेशनों पर हुईं घटनाएं
अमर उजाला ब्यूरो
टूंडला। शुक्रवार को कानपुर रेलखंड पर राजधानी सहित अन्य ट्रेनों से मवेशी टकरा जाने से आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित रहीं। इसके चलते रेल प्रशासन में हड़कंप मचा रहा।
डिब्रूगढ़ टाउन से नईदिल्ली जाने वाली 12423 राजधानी एक्सप्रेस शुक्रवार सुबह 8.20 बजे करीब मक्खनपुर- फिरोजाबाद रेलवे स्टेशनों के बीच पहुंची तभी एक मवेशी ट्रेन के इंजन के सामने आ गयी। इससे उसके चिथड़े उड़ गए। चालक ने ट्रेन रोकते हुए मुख्य नियंत्रण कक्ष को अवगत कराया। साथ ही इंजन को चेक किया। इंजन में मवेशी फंसी हुई थी। उन्हें निकाले जाने के बाद ही ट्रेन को करीब 9.05 मिनट पर रवाना किया जा सका। इसके चलते 40 मिनट ट्रेन खुड़ी रही।
दूसरी घटना मरुधर एक्सप्रेस से फफूंद स्टेशन के पास हुई। यहां सुबह 8.30 बजे करीब इंजन से मवेशी टकरा गया। इस दौरान ट्रेन खड़ी रही। जिसके चलते मंडवाडीह एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित रहीं। वहीं दोपहर 12.50 भदान और कौरारा के बीच बल्लभगढ़ मालगाड़ी के इंजन से भी मवेशी टकरा गया। इसके चलते भी कई ट्रेनें प्रभावित रहीं। 12301 हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस से साम्हो और भरथना रेलवे स्टेशनों के बीच सुबह 6.15 बजे मवेशी टकरा गया। इस दौरान राजधानी एक्सप्रेस करीब दस मिनट तक खड़ी रहीं। जिसके चलते पीछे चल रहीं ट्रेनें प्रभावित रहीं। इन घटनाओं के चलते सियालदा-नईदिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, 12581 मडुवाडीह-नईदिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस सहित एक दर्जन ट्रेनें प्रभावित रहीं।
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आए एक की मौत दूसरे के पैर कटे
टूंडला ब्यूरो। शुक्रवार दोपहर दिल्ली रेलखंड पर चमरौला रेलवे स्टेशन के समीप एक अज्ञात व्यक्ति मालगाड़ी की चपेट में आ गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। राजकीय रेलवे पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।पुलिस ने मृतक के शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की किंतु उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
इधर टूंडला रेलवे स्टेशन के यार्ड में एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना में उसका एक पैर कट गया। पुलिस उससे कुछ पूछताछ करती उससे पूर्व ही वह बेहोश हो गया। पुलिस ने घायल युवक की पहचान कराने की कोशिश की किंतु उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।