फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   महावीर जयंती महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

महावीर जयंती महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Fri, 30 Mar 2018 11:28 PM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
महावीर जयंती महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की  धूम
फिरोजाबाद। जैन मेला स्थल पर तीन दिवसीय महावीर जयंती महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। महिला संगोष्ठी भी संपन्न हुई। इसमें महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। जैन समाज के लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। रात्रि में सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह 108 कलशों से श्रीजी का अभिषेक हुआ। इसके बाद भगवान महावीर विधान किया गया। जिसके पूण्यार्जक डा. लख्मीचंद्र जैन, अभिषेक जैन रहे। वहीं, दोपहर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। उद्घाटन धर्मचंद जैन, चित्रअनावरण धर्मेंद्र जैन तथा दीप प्रज्ज्वलन विजय कुमार जैन के द्वारा किया गया। टीकमगढ़ एंड पार्टी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम बोया पेड़ बबूल का आम कहां से होए’ की प्रस्तुति दी। महिला सम्मेलन एवं संगोष्ठी महिला जैन मिलन द्वारा आयोजित की गई। मुख्य अतिथि मेयर नूतन राठौर महापौर, डीआईओएस रितु गोयल रहीं। अध्यक्षता प्रियंका जैन ने की।
विज्ञापन


मंगलाचरण वीरांगना शीतल जैन, मोनिका जैन, संजना जैन, प्रीती जैन, कल्पना जैन, शालिनी जैन ने किया। संगोष्ठी में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर जोर दिया। वीरांगना संगीता जैन, नीरु जैन, निर्देशिका वीरांगना डा. विमला जैन तथा कार्याध्यक्ष संतोष जैन के नेतृत्व कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शाम को भगवान महावीर स्वामी की 2617 दीपकों से महाआरती की गई। महावीर संगठन के सभी कार्यकर्ताओं ने महाआरती की। अध्यक्ष अनुज जैन, मंत्री विशाल जैन, मनीष जैन, अंकित जैन, अरुण जैन पीली कोठी, ललितेश जैन, चंद्रप्रकाश जैन, टोनी जैन, शैलेंद्र जैन, संजीव जैन, पीयूष जैन, मुकेश जैन, सौरभ जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महावीर जयंती महोत्सव में विमर्श युवा जागृति मंच द्वारा रक्त जांच शिविर का आयोजन किया गया। 250 लोगों ने रक्त की जांच कराई। डा. नवीन जैन के निर्देशन में टीम ने रक्त परीक्षण किया। इस दौरान सचिन जैन, नितिन जैन, सोनू जैन, आलोक जैन, नवतीर्थ, विपिन जैन, शुभम जैन, राहुल जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed