{"_id":"5aa80d8e4f1c1ba4238b5056","slug":"51520962958-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हृदय योजना में कराया करौली घाट का कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हृदय योजना में कराया करौली घाट का कायाकल्प
Updated Tue, 13 Mar 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
परिक्रमा
- फोटो : अमर उजाला ( फाइल फोटो )
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। वृंदावन परिक्रमा मार्ग पर स्थित प्राचीन करौली घाट का प्रधानमंत्री हृदय योजना के तहत जीर्णोद्धार कराया गया है। अब यहां ब्रजवासियों और परिक्रमार्थियों की भीड़ नजर आने लगी है। हृदय योजना के तहत यह कार्य ब्रज फाउंडेशन ने कराया है।
फाउंडेशन के प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर गौरव गोला ने बताया कि टूटी सीढ़ियों की धौलपुर पत्थर से मरम्मत कर नक्काशी की गई। घाट की पुरानी छतरियों को सही किया गया। अब इसकी पृष्ठभूमि में ब्रज संस्कृति के लीला चित्रों को अंकित किया जा रहा है। नाले का पानी अंदर न आए इसके लिए दीवार का निर्माण किया गया है। संस्था के उपनिदेशक आरके गौतम ने बताया कि हृदय योजना के तहत विहार घाट और जुगल घाट का भी जीर्णोद्धार कार्य हो रहा है। कालीदह क्षेत्र में जनसुविधा केंद्र व सूचना केंद्र बनाने के साथ नाभा घाट व कोयलिया घाट का भी सुंदरीकरण होगा।