{"_id":"5aa6b5964f1c1bbd758b52a0","slug":"51520874902-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लाख का खर्च, कब बैठेंगे सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच लाख का खर्च, कब बैठेंगे सांसद
Updated Mon, 12 Mar 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
money
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। विकास भवन में सांसद समस्या सुनवाई केंद्र का निर्माण चल रहा है। निर्माण कार्य में पांच लाख रुपये खर्च हो रहे हैं। लेकिन लोगों को ये रास नहीं आ रहा है। क्योंकि सांसद जिले में सिर्फ आयोजनों में ही आते हैं। जनसमस्याएं सुनने कभी नहीं आते। ऐसे में इस धनराशि और भवन का क्या फायदा।
जिले के विकास भवन में सांसद समस्या सुनवाई केंद्र का निर्माण किया जा रहा है। सांसद निधि से बन रहे केंद्र के निर्माण पर पांच लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। साथ ही पीडब्ल्यूडी को काम का जिम्मा सौंपा गया है। मगर निर्माण कार्य लोगों के गले नहीं उतर रहा है।
दरअसल, सांसद के जिले में समस्या सुनने के कार्यक्रम को लेकर लोग भटकते रहते हैं। अक्सर लोगों को शिकायत रहती है कि सांसद राजवीर सिंह उनको समस्याओं को सुनते नहीं हैं। कई बार लोगों ने इसे लेकर आक्रोश भी जताया है। मगर विकास भवन में बन रहे केंद्र को लोग निधि और सरकारी धन का दुरुपयोग मान रहे हैं।
विज्ञापन
पिछले वर्ष की सांसद निधि में पांच लाख रुपये शेष था। जिसे अब खर्च किया जा रहा है। लेकिन सांसद इसमें बैठकर कब समस्याएं सुनेंगे ये किसी को नहीं पता।