{"_id":"5a9177114f1c1bef7b8b943a","slug":"51519482641-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैं हिंदू हूं, मेरी आस्था प्रभु में है: योगी आदित्यनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैं हिंदू हूं, मेरी आस्था प्रभु में है: योगी आदित्यनाथ
Updated Sat, 24 Feb 2018 08:06 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं हिंदू हूं। मेरी आस्था प्रभु में हैं तभी श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन का आया हूं। यह जवाब योगी ने पूछे गए दीवाली अयोध्या में मनाई और होली मथुरा में तो अब ईद कहां मनाएंगे के सवाल पर दिया।
विज्ञापन
शनिवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान दर्शन के बाद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अपना-अपना धर्म और अपनी आस्थाएं हैं। भारतीय संविधान ने सभी को धार्मिक स्वायत्ता दी है। मैं, हिंदू हूं और मेरी आस्था प्रभु में है। मुख्यमंत्री ने कहा कि योगीराज श्रीकृष्ण की जन्मस्थली और क्रीड़ास्थली में बार-बार आने का सौभाग्य उन्हें मिल रहा है, वह किस्मत वाले हैं। यहां आकर श्रीराधा-कृष्ण के दर्शन कर वह कृतज्ञ हो जाते हैं।
विज्ञापन