{"_id":"5a898c284f1c1b2a788b679d","slug":"51518963752-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन्य जीवों की सेवा पुण्य का काम: जस्टिन ट्रूडो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन्य जीवों की सेवा पुण्य का काम: जस्टिन ट्रूडो
Updated Sun, 18 Feb 2018 08:10 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरह (मथुरा)। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो रविवार को परिवार के साथ फरह के चुरमुरा स्थित हाथी संरक्षण केंद्र पहुंचे। प्रधानमंत्री ने हाथियों के रखरखाव, खुराक और उनके उपचार के बारे में जानकारी जुटाई।
कनाडा केे प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने रविवार को करीब 50 मिनट तक परिवार के साथ हाथी संरक्षण केंद्र में बिताए। प्रधानमंत्री ने हाथियों के लिए बने तालाब तो देखे ही उनके बाड़े भी चेक किए। संरक्षण केंद्र पर हाथियों को दिया जाने वाला चारा और उनके पसंदीदा फलों के बारे में भी पूछा गया। हाथियों के उपचार के बारे में भी जानकारी की। प्रधानमंत्री ने भी हाथियों को हरा चारा खिलाया।
हाथियों के चिकित्सक यदुराज और उनकी टीम से भी मुलाकात की। एक्सरे, अल्ट्रासाउंड किस तरह से किए जाते हैं इसके बारे में भी पूछा। हाथियों की देखभाल करने वाले प्रहलाद, मुन्ना से भी जानकारी ली। उन्होंने जगह-जगह हाथियों के साथ फोटो खिंचाई।
विज्ञापन
कनाडा के प्रधानमंत्री ने कहा कि वन्य जीवों की सेवा करना पुण्य का काम है। एशिया में हाथियों की स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं है। इसे लेकर जागरूकता की जरूरत है। हाथी संरक्षण केंद्र में कनाडा के प्रधानमंत्री 50 मिनट से ज्यादा समय तक रहे। उनके मथुरा आगमन पर डीएम सर्वज्ञ राम मिश्र, एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने बुके भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान मथुरा व आगरा के पुलिस व प्रशासनिक अफसर टीम के साथ सुरक्षा में जुटे रहे।