{"_id":"5a8320e24f1c1bb1208b8fe0","slug":"51518543074-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन से उठी चिंगारी से झोंपड़ी राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी लाइन से उठी चिंगारी से झोंपड़ी राख
Updated Tue, 13 Feb 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
aag
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाली। ग्राम रानी डामर में एचटी लाइन से उठी चिंगारी से एक झोंपड़ी में आग लग गई। आग से झोंपड़ी में रखा सामान, नकदी आदि आग से जल गया।
ग्राम रानी डामर निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र रन सिंह का परिवार रात में झोंपड़ी में सो रहा था। देर रात गांव से होकर से निकल रही एचटी लाइन से निकली चिंगारी झोंपड़ी पर गिर पड़ी और झोंपड़ी में आग लग गई। झोंपड़ी में आग लगते ही परिवारीजनों में चीखपुकार मच गई और सभी बाहर आ गए। चीखपुकार सुनकर ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। ग्राम प्रधान ने विद्युत विभाग को फोन कर आपूर्ति को बंद कराया और झोंपड़ी में लगी आग को बुझाने में ग्रामीण जुट गए। ग्रामीणों ने बाल्टियों, डिब्बों आदि से पानी डालकर आग को बुझाने के प्रयास किए।
काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से झोंपड़ी में रखी 10000 रुपये की नकदी, दो क्विंटल गेंहू, चार क्विंटल बाजरा, बर्तन, कपड़े आदि जल गए। मामले की जानकारी ग्राम प्रधान यदुवीर सिंह ने एसडीएम को दी। एसडीएम के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक जगदीश प्रसाद, लेखपाल पंकज यादव ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन कर रिपोर्ट प्रशासन को भेज दी। एसडीएम ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।